Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रतीक-अपर्णा की बेटी ने हर किसी को किया भावुक, पद्मजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Padmaja Yadav viral video: अखिलेश यादव की भतीजी और दिवंगत प्रतीक यादव की बेटी पद्मजा यादव का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पद्मजा अपने हाथ पर पिता की तस्वीर वाला टैटू बनवाती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए.

पद्मजा ने हाथ पर बनवाई पिता प्रतीक यादव की तस्वीर

पद्मजा ने हाथ पर बनवाई पिता प्रतीक यादव की तस्वीर

Padmaja Yadav viral video: बेटी और पिता का रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है. कहते हैं कि मां से ज्यादा बेटी अपने पिता के करीब होती है.पिता से जुड़ाव और लगाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला. हम बात कर रहे हैं अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बेटी पद्मजा की. पद्मजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गईं. सोशल मीडिया यूजर्स पद्मजा के इस वीडियो पर खूब प्यार और स्नेह लुटा रहे है. आप दिखाते हैं पद्मजा का वायरल वीडियो.

दिवंगत प्रतीक यादव की बेटी पद्मजा यादव का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की भतीजी और दिवंगत प्रतीक यादव की बेटी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने हाथ पर टैटू बनवाती दिखाई दे रही हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकती हैं कि पद्मजा इस टैटू में अपने पापा प्रतीक यादव को बेहद प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए टैटू आर्टिस्ट ने कैप्शन में लिखा, उसने कहा ‘आप पापा का फोटो हमारे हाथ में बना दोगे प्लीज.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Panwar (@tattoos.bysakshi)

पद्मजा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस इस वीडियो पर ढ़ेरों कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि बच्चे को पापा से कितना प्यार था. आंखों में दिख रहा है कभी किसी के साथ ऐसा ना हो. वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि भगवान आपको सब खुशियां दें बच्चा, आपको पिता जी का आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहे.

पद्मजा ने हाथ पर बनवाई पिता प्रतीक यादव की तस्वीर

आपको बता दें कि 13 मई 2026 को प्रतीक यादव की मौत हो गई थी. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत खून के थक्के जमने के कारण हुई. प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने प्रोफ़ेसर डॉ. मौसमी सिंह की अगुआई में किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण “कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स ड्यू टू मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज़्म”. बताया गया. इसका मतलब होता है कि फेफड़ों की मुख्य नस में खून का बड़ा थक्का जमने के कारण सांस और दिल की धड़कन अचानक रुक गई.

भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest