चुनाव

Delhi Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से की अपील, बोले- ‘पहले मतदान, फिर जलपान’

Delhi Election 2025: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए आज (5 फरवरी) वोटिंग हो रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि ‘पहले मतदान, फिर जलपान’.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के मतदाताओं को उत्साह के साथ अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया.

पीएम मोदी ने मतदान की अपील की

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए आज मतदान होगा. मैं यहां के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और अपना बहुमूल्य वोट देने का आग्रह करता हूं.”

“पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं को शुभकामनाएं”

उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए एक विशेष संदेश भी साझा किया, जिसमें कहा, “इस अवसर पर, पहली बार मतदान करने जा रहे सभी युवा मित्रों को मेरी विशेष शुभकामनाएं. याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!”

गृह मंत्री ने वोटर्स से की ये खास अपील

प्रधानमंत्री की भावनाओं को दोहराते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के लोगों से मतदान को प्राथमिकता देने की अपील की. गृह मंत्री शाह ने मतदाताओं से शहर के बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ मतदान करने का आग्रह किया और कई प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे अपने भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब की दुकानों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ मतदान करें.”

यह भी पढ़ें- Delhi Assembly Election Live Update: वीरेंद्र सचदेवा, संदीप दीक्षित डाला वोट, PM Modi ने दिल्ली की जनता से की मतदान की अपील

गृह मंत्री अमित शाह ने जन कल्याण के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और दिल्ली के विकास के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण वाली सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “आज, बड़ी संख्या में मतदान करें और ऐसी सरकार बनाएं जिसका जन कल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण हो. आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है. पहले मतदान करें, फिर जलपान करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 minute ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

60 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago