Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

युवक ने मंगाया ऑनलाइन लैपटॉप, डिब्बा खोलते ही उड़ गए होश, देखें-VIDEO

Cyber Crime Case: ऑनलाइन लैपटॉप मंगवाने पर डिब्बे में मिला पत्थर, युवक की चालाकी और साइबर पुलिस की तुरंत कार्रवाई से ठगी के ₹61,450 सुरक्षित वापस लौटे.

Cyber Crime Case: प्रतापगढ़ में ई-कॉमर्स साइट्स से सामान मंगाते समय लापरवाही भारी पड़ सकती है, लेकिन सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. प्रतापगढ़ में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ₹61 हजार का लैपटॉप मंगाने पर पार्सल से पत्थर का टुकड़ा निकला.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवक ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘अमेजन’ से 61,450 रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल खोलने पर लैपटॉप की जगह पत्थर का टुकड़ा निकला. गनीमत यह रही कि युवक ने पार्सल खोलते समय पूरी अनबॉक्सिंग का वीडियो बना लिया था. इस ठोस सबूत के आधार पर पीड़ित ने साइबर पुलिस से शिकायत की, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी से संपर्क किया और युवक के पूरे पैसे (61,450 रुपये) रिफंड) करवा दी.

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली अंतर्गत चिलबिला निवासी एक युवक ने प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट ‘अमेजन’ से 61,450 रुपये का एक लैपटॉप ऑनलाइन ऑर्डर किया था. जब कूरियर बॉय पार्सल लेकर पहुंचा, तो युवक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डिब्बा खोलते समय उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

लैपटॉप के बजाय ‘पत्थर का टुकड़ा निकला’ (Amazon Laptop Fraud)

जैसे ही पार्सल खोला गया, अंदर लैपटॉप के बजाय ‘पत्थर का टुकड़ा निकला’. सामान की जगह पत्थर देखकर हर कोई हैरान रह गया. राहत की बात यह रही कि पार्सल अनबॉक्सिंग का वीडियो बने होने के कारण ग्राहक के पास ठगी का पक्का सबूत मौजूद था.

ठोस कार्रवाई के चलते रुपये सुरक्षित वापस (Cyber Police Pratapgarh)

पीड़ित युवक ने बिना देरी किए इस घटना की शिकायत तुरंत स्थानीय साइबर पुलिस से की और पार्सल का वीडियो सबूत के तौर पर सौंपा. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लिया और कंपनी से संपर्क साधा. साइबर पुलिस की तत्परता और ठोस कार्रवाई के चलते युवक के पूरे ‘61,450 रुपये सुरक्षित वापस’ करा दिए गए.

यह भी पढ़ें-प्यार में अंधी मां, हैवान बना आशिक! मेरठ में प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने 6 माह के बच्चे को नाले में फेंका

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital