प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व के आयोजन के चलते पूरे शहर के सौंदर्यीकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और गंगा नदी पर घाटों का निर्माण किया गया. इसी क्रम में सीएम योगी के मार्गदर्शन में संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण किया जा रहा है. जिसके फेज-1 का निर्माण महाकुंभ के पहले पूरा हो चुका है लेकिन महाकुंभ के स्नान पर्वों को देखते हुए फेज-2 का कार्य महाकुंभ के बाद करने का निर्णय लिया गया था जो कि शीघ्र ही होली के बाद शुरू हो जाएगा, जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण होगा. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ये कार्य अगले दो से तीन महीने में पूरा कराएगा.
प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के पहले विभिन्न मंदिरों के भव्य कॉरिडोर के निर्माण का कार्य किया गया था. इसी क्रम में सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रयागराज विकास प्राधिकरण बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण करा रहा था. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर की विशालता और महाकुंभ के स्नान पर्वों के चलते कॉरिडोर का निर्माण 2 फेज में करने का निर्णय लिया गया था. जिसके तहत महाकुंभ के पहले फेज-1 में बड़े हनुमान मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वारों और ऊंची प्राचीरों से घिरे विशाल प्रांगण का निर्माण किया गया था.
उन्होंने बताया कि मंदिर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद शीघ्र ही शुरू हो जाएगा, जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण होगा. जो कि अगले दो से तीन महीने में पूरा किया जाना है. मंदिर के शिखर और मण्डप को रेड सैण्ड स्टोन में नक्काशी कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा. जिसके लिए विशेष रूप से राजस्थान से कारीगर प्रयागराज बुलाए जाएंगे.
प्रयागराज के संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर, प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है. महाकुंभ के दौरान मंदिर में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया. मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रत्येक दिन मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम चलता रहता था.
वर्तमान में सामान्य दिन में भी 5 से 10 हजार श्रद्धालु हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं, मंगलवार और शनिवार को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या और ज्यादा हो जाती है. उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया था.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ के बाद त्रिवेणी संगम के जल की देशभर में बढ़ी मांग, यूपी से अन्य राज्यों को भेजा जा रहा पावन जल
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…