Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज -2 में बनेगा मंदिर का गर्भगृह, शिखर और मण्डप

प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद शुरू होगा, जिसमें मंदिर का गर्भगृह, शिखर और मंडप बनाए जाएंगे. महाकुंभ से पहले फेज-1 का कार्य पूरा हो चुका है.

Prayagraj: Bade Hanuman Mandir corridor Phase-2 Construction work will start after Holi

प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व के आयोजन के चलते पूरे शहर के सौंदर्यीकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और गंगा नदी पर घाटों का निर्माण किया गया. इसी क्रम में सीएम योगी के मार्गदर्शन में संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण किया जा रहा है. जिसके फेज-1 का निर्माण महाकुंभ के पहले पूरा हो चुका है लेकिन महाकुंभ के स्नान पर्वों को देखते हुए फेज-2 का कार्य महाकुंभ के बाद करने का निर्णय लिया गया था जो कि शीघ्र ही होली के बाद शुरू हो जाएगा, जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण होगा. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ये कार्य अगले दो से तीन महीने में पूरा कराएगा.

बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य शीध्र होगा शुरू

प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के पहले विभिन्न मंदिरों के भव्य कॉरिडोर के निर्माण का कार्य किया गया था. इसी क्रम में सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रयागराज विकास प्राधिकरण बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण करा रहा था. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के कॉरिडोर की विशालता और महाकुंभ के स्नान पर्वों के चलते कॉरिडोर का निर्माण 2 फेज में करने का निर्णय लिया गया था. जिसके तहत महाकुंभ के पहले फेज-1 में बड़े हनुमान मंदिर के दोनों ओर विशाल द्वारों और ऊंची प्राचीरों से घिरे विशाल प्रांगण का निर्माण किया गया था.

उन्होंने बताया कि मंदिर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद शीघ्र ही शुरू हो जाएगा, जिसके तहत मंदिर के गर्भगृह और विशाल मण्डप का निर्माण होगा. जो कि अगले दो से तीन महीने में पूरा किया जाना है. मंदिर के शिखर और मण्डप को रेड सैण्ड स्टोन में नक्काशी कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा. जिसके लिए विशेष रूप से राजस्थान से कारीगर प्रयागराज बुलाए जाएंगे.

संगम क्षेत्र में स्थित है बड़े हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में स्थित बड़े हनुमान मंदिर, प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिरों में एक है. महाकुंभ के दौरान मंदिर में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया. मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रत्येक दिन मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम चलता रहता था.

वर्तमान में सामान्य दिन में भी 5 से 10 हजार श्रद्धालु हनुमान जी का दर्शन कर रहे हैं, मंगलवार और शनिवार को दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या और ज्यादा हो जाती है. उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भी हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया था.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ के बाद त्रिवेणी संगम के जल की देशभर में बढ़ी मांग, यूपी से अन्य राज्यों को भेजा जा रहा पावन जल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital