उत्तर प्रदेश

बुलाती है मगर जाने का नहीं…! प्रेमिका के बुलावे पर आया प्रेमी, फिर घर की फर्श फाड़कर निकला सड़ा-गला शव; देखें VIDEO

UP Crime: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए शव को कमरे में दफना दिया. दो दिन बाद तेज बदबू के कारण इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ.

दरअसल, प्रेमी के साथ रह रही रीता के घर 29 जुलाई की रात उसका पति रामप्रकाश पहुंचा. दोनों के बीच हुए विवाद में रामप्रकाश ने अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद पति-पत्नी ने शव को घर के कमरे में ही दफना दिया. दो दिन बाद बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने प्रधान को बताया, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला. पुलिस ने रीता को हिरासत में ले लिया है और फरार पति की तलाश कर रही है.

क्या है मामला?

रायबरेली के जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे रजऊ मजरे गांव में पति-पत्नी द्वारा प्रेमी की हत्या कर शव को घर के कमरे में ही दफना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय रीता पासवान अपने पति रामप्रकाश को छोड़कर सालों से मायके में अपने प्रेमी 26 वर्षीय अमित रैदास के साथ रह रही थी.

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गड्ढे में दफना (Dalmau Murder Case)

29 जुलाई की रात रामप्रकाश जब अपनी पत्नी रीता से मिलने पहुंचा, तो उसका सामना अमित से हो गया. दोनों के बीच हुए तीखे विवाद के दौरान रामप्रकाश ने आपा खोते हुए अमित की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से रीता और रामप्रकाश ने मिलकर कमरे की कच्ची फर्श खोदकर अमित के शव को गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से ईंटें बिछा दीं.

असहनीय दुर्गंध आने मामला खुला (Smell-Triggered Unraveling)

हत्या के बाद आरोपी पति रामप्रकाश मौके से फरार हो गया, जबकि रीता उसी घर में बनी रही. दो दिन बाद 31 जुलाई को जब घर के भीतर से तेज असहनीय दुर्गंध आने लगी, तो स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी शिकायत ग्राम प्रधान अखिलेश यादव से की. प्रधान द्वारा की गई सख्ती से पूछताछ में रीता ने अपना खौफनाक जुर्म कबूल कर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस (Raebareli Police)

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की फर्श खुदवाकर अमित का सड़ा-गला शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डलमऊ पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रीता को हिरासत में ले लिया है, वहीं फरार पति रामप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें-4 दिन की नवजात बच्ची को 5 लाख में बेचने की कोशिश नाकाम, बालापुर पुलिस ने महिला को पकड़ा

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago