उत्तर प्रदेश

खाकी का ऑन द स्पॉट इंसाफ! मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में ‘कुंडल लुटेरे गैंग’ का कुख्यात गिरफ्तार

Muzaffarnagar Police Encounter: जनपद मुजफ्फरनगर में बेखौफ घूम रहे अपराधियों और राहगीरों को निशाना बनाने वाले लुटेरों के खिलाफ खाकी का ‘ऑन द स्पॉट’ इंसाफ देखने को मिला है. दरअसल थाना नई मंडी क्षेत्र में एक महिला से सरेराह कुंडल छीनकर फरार होने वाले शातिर बदमाश को मुजफ्फरनगर पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें NH-58 पर राठेड़ी कट के पास पुलिस चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से राजकुमार बावरिया नाम का कुख्यात लुटेरा लंगड़ा होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा.

कैसे हुई गिरफ़्तारी?(Muzaffarnagar Police Encounter)

मामला मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी इलाके का है, जहां दो दिन पहले बेखौफ बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके कुंडल झपट लिए थे. इस वारदात के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी और लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की घेराबंदी में जुटी थी.

बताते चलें शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुंडल लूटने वाले गिरोह के सदस्य NH-58 के रास्ते किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. नई मंडी पुलिस ने तुरंत राठेड़ी कट के पास कड़ा चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. जैसे ही बाइक सवार संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने खोदी खुद की कब्र! गृह मंत्री नकवी के कबूलनामे से मचा हड़कंप, कहा- तबाह हो चुका है पाक

पुलिस की टीम पर भी फायरिंग

खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने हड़बड़ाहट में बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी. पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए जब कड़ा जवाब दिया, तो मुठभेड़ में बदमाश राजकुमार बावरिया के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा.

वहीं उसका साथी संजय बावरिया झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया. घायल बदमाश को तुरंत लहूलुहान हालत में गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

33 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago