Rajkot Rail Accident: गुजरात के राजकोट में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर यूपी के दो युवकों की मौत हो गई. दोनों सेल्फी लेने के लिए ट्रैक पर खड़े थे. तभी ट्रेन आ गई, और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. वहीं एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को राजकोट के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक तीनों युवक राजकोट के मालधारी फाटक के पास एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. रेलवे ट्रैक पर तीनों सेल्फी लेने के लिए गए थे. तभी ये हादसा हो गया. पुलिस को मौके से एक मोबाइल भी मिला है, जिसमें रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते युवकों की फोटो मिली है. घटना की जानकारी जैसे ही रेलवे सिस्टम को मिली, अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस की शुरुआती जांच में पचा चला है कि आज करीब शाम 4 बजे वंदे भारत ट्रेन वहां से गुजर रही थी. तभी तीन लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भयानक था कि हादसे के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा.
जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी, मौके पर भीड़ जमा हो गई. तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को मौके पर बुलाया गया और तीनों को अस्पताल भेजा गया.
तीनों युवकों की पहचान संदीप पटेल (मौत), संदीप कोहली (मौत) और कपिल पटेल (घायल) के रूप में हुई है.
इस संबंध में राजकोट पुलिस ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन से तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने एक युवक को तुरंत मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि एक युवक का इलाज जारी है.
ये भई पढ़ें- 13 साल की नाबालिग और ट्रंप की अय्याशी! एपस्टीन फाइल्स के उन पन्नों की कहानी, जिन्हें रोकना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप
फिलहाल पुलिस मामले को कई ऐंगल से जांच रही है. पुलिस फिलहाल इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह कोई दुर्घटना है या सामूहिक आत्महत्या का प्रयास है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…