Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सेल्फी का जानलेवा शौक! ट्रैक पर फोटो लेते वक्त UP के 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Rajkot Rail Accident: गुजरात के राजकोट में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर यूपी के दो युवकों की मौत हो गई. दोनों सेल्फी लेने के लिए ट्रैक पर खड़े थे. तभी ट्रेन आ गई, और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. वहीं एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Rajkot Rail Accident

Rajkot Rail Accident: गुजरात के राजकोट में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर यूपी के दो युवकों की मौत हो गई. दोनों सेल्फी लेने के लिए ट्रैक पर खड़े थे. तभी ट्रेन आ गई, और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. वहीं एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को राजकोट के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक राजकोट के मालधारी फाटक के पास एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. रेलवे ट्रैक पर तीनों सेल्फी लेने के लिए गए थे. तभी ये हादसा हो गया. पुलिस को मौके से एक मोबाइल भी मिला है, जिसमें रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते युवकों की फोटो मिली है. घटना की जानकारी जैसे ही रेलवे सिस्टम को मिली, अफरा-तफरी मच गई.

शाम 4 बजे के करीब हुआ हादसा

पुलिस की शुरुआती जांच में पचा चला है कि आज करीब शाम 4 बजे वंदे भारत ट्रेन वहां से गुजर रही थी. तभी तीन लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भयानक था कि हादसे के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा.

जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी, मौके पर भीड़ जमा हो गई. तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को मौके पर बुलाया गया और तीनों को अस्पताल भेजा गया.

तीनों युवकों की पहचान संदीप पटेल (मौत), संदीप कोहली (मौत) और कपिल पटेल (घायल) के रूप में हुई है.

एक युवक की मौके पर हुई मौत

इस संबंध में राजकोट पुलिस ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन से तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने एक युवक को तुरंत मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि एक युवक का इलाज जारी है.

ये भई पढ़ें- 13 साल की नाबालिग और ट्रंप की अय्याशी! एपस्टीन फाइल्स के उन पन्नों की कहानी, जिन्हें रोकना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप

फिलहाल पुलिस मामले को कई ऐंगल से जांच रही है. पुलिस फिलहाल इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह कोई दुर्घटना है या सामूहिक आत्महत्या का प्रयास है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital