उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 17 हजार की सैलरी वाले लवकुश मिश्रा की पोल खुली- 1 करोड़ का घर बनवाने के लिए रकम कहां से आई

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चढ़ावे की चोरी के मामले में एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. इस मामले के मुख्य आरोपी लवकुश मिश्रा को लेकर जांच एजेंसियों के हाथ बड़े सबूत लगे हैं. पुलिस और ट्रस्ट के अधिकारियों को पता चला है कि मंदिर में काउंटिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात लवकुश मिश्रा की मासिक सैलरी महज 17 हजार रुपये थी. लेकिन इतनी कम तनख्वाह होने के बावजूद वह करीब एक करोड़ रुपये की लागत से अपना आलीशान दो मंजिला मकान बनवा रहा था. इस मकान की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई दंग है और आरोपी की पोल पूरी तरह से खुल गई है.

आलीशान घर की तस्वीरों ने खोली आरोपी की पोल

सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लवकुश मिश्रा का घर काफी बड़े पैमाने पर बन रहा है. लाल ईंटों की बड़ी खेप, मजबूत पिलर और पक्के लैंटर के साथ बन रही यह इमारत किसी वीआईपी बंगले से कम नहीं लग रही है. जांच के दौरान जब अधिकारियों ने इस निर्माण कार्य और जमीन की कीमत का आकलन किया, तो इसकी कुल लागत एक करोड़ रुपये के आसपास पाई गई. एक आम कर्मचारी के लिए अपनी वैध कमाई से ऐसा घर बनाना नामुमकिन था. इन तस्वीरों और संपत्तियों के सबूतों ने आरोपी के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं.

चढ़ावा चोरी की वारदात को ऐसे देता था अंजाम

सुरक्षा एजेंसियों और मंदिर ट्रस्ट की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि लवकुश मिश्रा काफी समय से दान पेटी से पैसे गायब कर रहा था. जब रामलला के दरबार में चढ़ाए गए पैसों और सोने-चांदी के सामानों की गिनती होती थी, तब वह नजरें बचाकर नोटों की गड्डियां अपने कपड़ों में छिपा लेता था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई, तो लवकुश की संदिग्ध हरकतें कैमरे में कैद हो गईं. इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें: केस लड़ा तो करियर खत्म! राम मंदिर चढ़ावा कांड में वकीलों ने क्यों सुनाया ये फरमान? 3 दिन बाद अयोध्या में क्या होगा?

पुलिस खंगाल रही है पूरी संपत्ति का ब्योरा

लवकुश मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसके बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की भी गहन जांच कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी में क्या मंदिर के कुछ और लोग भी शामिल थे. आरोपी ने चोरी के पैसों से और कहां-कहां निवेश किया है, इसकी भी लिस्ट तैयार की जा रही है. मंदिर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रामलला के चढ़ावे में हेराफेरी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

9 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

26 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

41 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago