विशेष

National Statistics Day: कौन थे पीसी महालनोबिस? जिन्होंने ‘डेटा’ को बनाया देश की तरक्की का सबसे बड़ा हथियार

National Statistics Day: आजादी के बाद भारत एक ऐसे मोड़ पर खड़ा था, जहां देश को तेजी से विकास की जरूरत थी. लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि फैसले लेने के लिए भरोसेमंद डेटा ही मौजूद नहीं था. ना खेती-किसानी का सही आंकड़ा, ना उद्योगों की स्पष्ट तस्वीर और ना ही गरीबी-बेरोजगारी का सटीक हिसाब था. इसी कमी को लेकर उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी एक बार कहा था कि ‘हम अंधेरे में काम कर रहे हैं क्योंकि हमारे पास पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं.’

इसी ‘अंधेरे’ को रोशनी में बदलने का काम किया प्रोफेसर प्रसांत चंद्र महालनोबिस ने, जिन्हें आज भारत में सांख्यिकी का जनक माना जाता है.

कोलकाता से शुरू हुई एक वैज्ञानिक सोच की यात्रा

29 जून 1893 को कोलकाता में जन्मे प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने शुरुआत में भौतिकी की पढ़ाई की और पढ़ाने का काम भी किया. लेकिन धीरे-धीरे उनका झुकाव आंकड़ों और डेटा की दुनिया की तरफ बढ़ता गया. 1920 के दशक में उन्होंने अपने कॉलेज में ही एक सांख्यिकी प्रयोगशाला की नींव रखी, जो उस समय एक बेहद नया और अनोखा कदम था.

इसके बाद 1931 में उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) की स्थापना की, जो आगे चलकर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सांख्यिकी संस्थानों में से एक बन गया.

डेटा से देश निर्माण तक का सफर

महालनोबिस सिर्फ किताबों तक सीमित वैज्ञानिक नहीं थे. उन्होंने डेटा को सीधे देश की नीतियों से जोड़ दिया. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में “महालनोबिस दूरी” नाम का सांख्यिकीय मॉडल शामिल है, जो आज भी मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में इस्तेमाल होता है.

आजादी के बाद वे नेहरू के करीबी सलाहकार बने और देश की योजनाओं में उनकी अहम भूमिका रही. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) और केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) जैसी संस्थाओं की स्थापना में उनका बड़ा योगदान रहा.

1956-61 की दूसरी पंचवर्षीय योजना में महालनोबिस मॉडल को अपनाया गया, जिसमें भारी उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया. यह मॉडल भारत की औद्योगिक नीति की दिशा तय करने वाला साबित हुआ. दो-क्षेत्रीय और चार-क्षेत्रीय विकास मॉडल भी उनकी ही देन थे.

आज भी क्यों हैं महालनोबिस प्रासंगिक

आज जब देश बिग डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस की बात करता है, तो उसकी बुनियाद कहीं न कहीं महालनोबिस की सोच में ही दिखाई देती है. उनकी याद में हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है.

महालनोबिस ने साबित किया कि आंकड़े सिर्फ गणना नहीं होते, बल्कि सही इस्तेमाल होने पर ये किसी भी देश के भविष्य को बदलने की ताकत रखते हैं.

ये भी पढ़ें- यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 21 जून से 1,300 से ज्यादा मौतें; WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

31 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

48 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago