उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद क्या-क्या बदला? VIP पास पर रोक; बैंकिंग से गिनती तक बदले नियम

Ram Mandir donation row: भगवान राम की धरती कही जाने वाली अयोध्या में लगातार खबरों का बाजार गर्म है. राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी मामले में रोज एक नया अपडेट सामने आ रहा है. इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए VIP पास पर अस्थायी रोक लगा दी है. ट्रस्ट के अधिकारी ने बताया कि जिनकी आईडी का इस्तेमाल VIP पास जारी करने के लिए किया जाता था, उन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके कारण VIP पास की सुविधा फिलहाल रोक दी गई है.

चोरी के बाद हुए कई बदलाव

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद सुरक्षा और वित्तीय व्यवस्था को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया है. अब मंदिर में वीआईपी पास जारी करने से लेकर दान की गिनती और बैंकिंग प्रक्रिया तक कई नए नियम लागू किए गए हैं.

ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी ने बताया कि पहले वीआईपी पास जारी करने की कोई तय सीमा नहीं थी. जरूरत के अनुसार बड़ी संख्या में पास बनाए जा सकते थे. उन्होंने कहा कि गोपाल राव, जो चंपत राय के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे, प्रशासनिक अधिकार रखते थे. हालांकि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है, लेकिन ट्रस्ट की बैठक में अभी तक उसे मंजूरी नहीं मिली है. ऐसे में नियमों के अनुसार उनके अधिकार फिलहाल समाप्त नहीं हुए हैं, भले ही वे सक्रिय रूप से काम नहीं कर रहे हों.

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रस्ट ने पूर्व सैनिकों की तैनाती की है. इसके अलावा श्रद्धालुओं से मिलने वाले दान में किसी तरह की कमी नहीं आई है. अब अधिकांश लोग दान पेटी में राशि डालने के बजाय ट्रस्ट कार्यालय या डोनेशन काउंटर पर रसीद के साथ दान देना पसंद कर रहे हैं.

चढ़ावे की गिनती से लेकर बैंक तक में बदलाव

चढ़ावे की गिनती को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए गणना केंद्र में 13 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं दान पेटियों को मंदिर से गणना केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 27 अतिरिक्त एसआईएस सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. नई व्यवस्था के तहत गिनती के दौरान केवल 43 अधिकृत लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति होगी.

इसके अलावा दान पेटियों के रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. पिलर नंबर-34, जहां गुप्त दान पेटी रखी जाती है, वहां भी तीन अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है. ट्रस्ट ने बैंकिंग प्रक्रिया में भी बदलाव किया है. अब किसी भी बैंक लेनदेन के लिए अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, मुख्य अभियंता जगदीश आफले और चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन राय के संयुक्त हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे.


ये भी पढ़ें: इस्तीके के बाद भी चंपत राय पावरफुल: ट्रस्ट के खजाने पर इनके करीबियों का कंट्रोल; चढ़ावा गिनने वाले 23 कर्मी अब हटे


चढ़ावा गिनने वालों की विशेष यूनिफॉर्म

राम मंदिर ट्रस्ट ने दान राशि की गिनती से जुड़ी व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं. पहले बैंक से जुड़े काम डॉ. अनिल मिश्रा की देखरेख में डिजिटल हस्ताक्षरों के जरिए किए जाते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़कर बाकी पुराने कर्मचारी अभी भी दान की गिनती का काम कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इनमें से कई कर्मचारियों की नियुक्ति मूल रूप से हाउसकीपिंग के लिए हुई थी, लेकिन उन्हें चढ़ावे की गिनती की जिम्मेदारी भी दी गई थी.

अब पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए गिनती करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली विशेष यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही पूरी गणना प्रक्रिया की लगातार वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि हर गतिविधि का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे. इधर, अयोध्या में नए एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्रा ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago