दुनिया

पहले दिन से ही 57% टैरिफ खत्म! न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर द्विपक्षीय वार्ता के बाद गदगद हुए पीएम मोदी

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में हुई ऐतिहासिक और बड़े स्तर की द्विपक्षीय बातचीत के बाद दोनों देशों के रिश्ते एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुके हैं. इस बैठक में दोनों राष्ट्रों के बीच आपसी संबंधों को सीधे ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने पर अंतिम मुहर लग गई है.

बता दें कि पूरे 40 साल के लंबे इंतजार के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला आधिकारिक न्यूजीलैंड दौरा है, जिसने द्विपक्षीय कूटनीति (Modi and Christopher Luxon hold bilateral talks) की पूरी तस्वीर बदल दी है. बैठक के दौरान व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, खेल और संस्कृति जैसे कई महत्वपूर्ण और खास क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई और कई बड़े समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान भी हुआ.

 

द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा(PM Modi New Zealand Visit)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस कूटनीतिक सफलता की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापार, वाणिज्य, रक्षा, सुरक्षा और शिक्षा को लेकर बेहद फायदेमंद बातचीत हुई है. एक युगांतरकारी कदम उठाते हुए दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का फैसला किया है.

इसके साथ ही रक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, खेल और एनिमल हसबैंड्री (पशुपालन) से जुड़े कई अहम एमओयू और कोऑपरेशन अरेंजमेंट्स पर हस्ताक्षर किए गए हैं. यह ऐतिहासिक कदम भारत-न्यूजीलैंड की डायनामिक साझेदारी को भविष्य में और ज्यादा मजबूत, सुरक्षित और व्यापक बनाने का काम करेगा, जिससे दोनों देशों के विकास को एक नई कड़क रफ्तार मिलेगी.

पीएम लक्सन का खास प्रोटोकॉल तोड़ स्वागत

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम को ऑकलैंड एयरपोर्ट पर खुद आकर उनका स्वागत करने के लिए न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन का दिल से आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने इसे एक बेहद खास और कूटनीतिक रूप से बड़ा संकेत बताया, जो दोनों देशों के बीच के रिश्तों की आपसी गर्मजोशी को साफ दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि आर्थिक राजधानी में इस तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित करके न्यूजीलैंड ने दोनों देशों के संबंधों को एक नई ऊर्जा और रफ्तार दी है.

इसके साथ ही, न्यूजीलैंड के लोगों और विशेषकर भारतीय प्रवासियों द्वारा मिले अभूतपूर्व प्यार और जोशीले स्वागत ने इस पूरे छह दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी पड़ाव को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है.

57 फीसदी टैरिफ खत्म होने का बड़ा ऐलान

इस बैठक (Modi and Christopher Luxon hold bilateral talks) के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने दोनों देशों के बीच बढ़ती आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी, खासकर प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर चल रही बातचीत को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड और भारत भले ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आपस में जोड़ते हों, लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में भौगोलिक दूरी अब कोई रुकावट नहीं बनेगी.

उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए पहले दिन से ही भारत को बेची जाने वाली न्यूजीलैंड की हर एक चीज पर करीब 57 फीसदी टैरिफ (सीमा शुल्क) पूरी तरह खत्म हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक घरानों को भारी मुनाफा होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

5 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

13 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

38 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

39 minutes ago