उत्तर प्रदेश

UP Bypoll 2024: 11 मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच एकमात्र हिंदू ने 30 साल बाद कुंदरकी सीट पर भाजपा को दिलाई जीत

Kundarki Bypoll 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ठाकुर रामवीर सिंह (Thakur Ramveer Singh) ने 30 साल के अंतराल के बाद पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के कुंदरकी विधानसभा सीट जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि रामवीर सिंह ने विधानसभा उपचुनाव में मुस्लिम समुदाय के 11 दावेदारों के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए कुंदरकी सीट 1,70,565 वोटों से जीती.

रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी (SP) के मोहम्मद रिजवान, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चांद बाबू, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मोहम्मद वरीश और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के रफतुल्लाह के खिलाफ जीत हासिल की. रामवीर सिंह को कुल 17,0371 वोट मिले. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद रिजवान को 1,44,791 वोटों से मात ​दी. रिजवान को 25,580 वोट ही मिल सके. इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चांद बाबू को 14,201 वोट से संतोष करना पड़ा.

कुंदरकी सीट

लगभग 40 वर्षों के राजनीतिक अनुभव वाले मोहम्मद रिजवान ने पहली बार 2002 में कुंदरकी से जीत हासिल की, लेकिन 2007 में बीएसपी के अकबर हुसैन से हार गए. हालांकि, उन्होंने 2012 और 2017 में लगातार जीत हासिल करते हुए जोरदार वापसी की थी.

ठाकुर से पहले बीजेपी ने आखिरी बार कुंदरकी सीट 1993 के यूपी विधानसभा चुनाव में जीती थी, जब चंद्र विजय सिंह ने भगवा पार्टी के लिए जीत हासिल की थी. समाजवादी पार्टी का गढ़ कुंदरकी उत्तर प्रदेश की उन 9 विधानसभा सीटों में से एक है, जहां महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ उपचुनाव कराए गए थे.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा कुंदरकी में मुस्लिम बहुल इलाका है. इसकी 60% आबादी मुस्लिम समुदाय से संबंधित है. प्रशासनिक दृष्टि से कुंदरकी मुरादाबाद जिले का हिस्सा है. इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों को ‘चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप’ करार दिया.


ये भी पढ़ें: CM Yogi के नेतृत्व में भाजपा ने सपा को दी पटखनी, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 7/2 से फैसला


9 सीटों पर हुए उपचुनाव

मालूम हो कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हुए थे. राज्य की 8 सीटें कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवान, खैर, फूलपुर और कुंदरकी मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थीं, जबकि कानपुर के सीसामऊ में मतदान समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया गया.

इन सीटों पर बीते 20 नवंबर को मतदान हुए थे. 20 नवंबर को चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में 33.30%, कटेहरी (56.69%), खैर (46.43%), कुंदरकी (57.32%), करहल (53.92%), मझावां (50.41%), मीरापुर (57.02%), फूलपुर (43.43%) और सीसामऊ (49.03%) में मतदान हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

4 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

6 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

36 minutes ago

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

1 hour ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 hour ago