देश

पंजाब में AAP ने 4 में से 3 सीटों पर दर्ज की जीत, भगवंत मान ने दिल्ली में BJP के लिए कही ये बड़ी बात

Punjab By-Election 2024: पंजाब की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बाजी मारी है. आम आदमी पार्टी ने राज्य की चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है.

डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि बरनाला सीट कांग्रेस के खाते में गई है. डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा को हराया है. गुरदीप सिंह रंधावा को कुल 59,104 और कांग्रेस की रंधावा को कुल 53,405 वोट मिले हैं.

चब्बेवाल सीट से आप ने दी कांग्रेस को पटखनी

चब्बेवाल सीट पर आप के उम्मीदवार डॉ. इशांक कुमार ने 28,690 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. इशांक कुमार ने कांग्रेस के रंजीत कुमार को मात दी है. इशांक कुमार को कुल 51,904 वोट मिली हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 23,214 वोट मिले. गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर आप के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग को 21,969 वोटों के अंतर से हराया है. ढिल्लों को कुल 71,644 और अमृता वड़िंग को 49,675 वोट मिले.

बरनाला सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत

वहीं बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काला ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 वोटों के अंतर से हराया है. कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 28,254 और आप उम्मीदवार को कुल 26,097 वोट मिले हैं.

पंजाब की जीत पर केजरीवाल का पोस्ट

पंजाब में आप उम्मीदवारों की जीत के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. केजरीवाल ने कहा, “पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है. पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई.”

सीएम भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हालिया उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार सफलता पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल की काम पर आधारित राजनीति ने हमें साथ आने और एक मजबूत टीम बनाने के लिए प्रेरित किया. यह हमारी कल्पना से परे था कि एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाएंगे.”

भगवंत मान ने पंजाब में चार उपचुनावों के नतीजों पर बात करते हुए कहा कि आप ने तीन सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की. ये तीनों सीटें पहली बार पार्टी के खाते में गई हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी 22,000 वोटों से चुनाव हार गईं. बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “चार में से तीन सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई, और एक सीट पर किसी तरह जमानत बची. अब दिल्ली की जनता तय करेगी कि बीजेपी की कितनी सीटों पर जमानत बच पाती है.” इस बयान से भगवंत मान ने जहां आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत दिया, वहीं विपक्षी दलों को कटघरे में खड़ा किया.

ये भी पढ़ें- केदारनाथ की सीट से BJP प्रत्याशी आशा नौटियाल ने दर्ज की जीत, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बताया चिंताजनक

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago