Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Sambhal Land Scam

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन के कथित फर्जी आवंटन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छह साल पुराने इस मामले में तत्कालीन SDM, तहसीलदार, सरकारी वकील, लेखपाल समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर के आरोप लगे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि प्रतिबंधित सरकारी भूमि को फर्जी तरीके से दूसरी श्रेणी में परिवर्तित कर 58 अपात्र लोगों के नाम दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट और लेखपाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sambhal Land Scam: संभल में सरकारी जमीन घोटाले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में एक अधिशासी अधिकारी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि यह जमीन घोटाला करीब 101 करोड़ रुपये का है. पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित किया है.