सरोजनीनगर के MLA डॉ. राजेश्वर सिंह
UP News: उत्तर प्रदेश में सरोजिनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार किया. अखिलेश यादव की ओर से सीएम योगी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी का डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने X.com पर ट्वीट कर लिखा, “सपा प्रमुख अखिलेश यादव…हिन्दू धर्म में संत और सन्यासी सर्वश्रेष्ठ होते हैं, अत: आपको इन मान्यताओं की जानकारी होनी ही चाहिए. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सबके प्यारे मुख्यमंत्री हैं, गोरक्षपीठाधीश्वर हैं, सत्य सनातन के धवल प्रतिबिम्ब हैं, सज्जनों को सम्मान देने वाले श्रेष्ठ सन्यासी हैं!”
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियां ठीक नहीं हैं. अखिलेश महाशय…आपने अपने बड़ों को कैसा सम्मान दिया उसका उल्लेख करना ठीक नहीं, परन्तु एक सर्वमान्य संत पर व्यक्तिगत आक्षेप करना भी ठीक नहीं है!
उन्होंने कहा- ‘श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित्व बड़ा है, कृतित्व बड़ा है, धार्मिक उत्तरदायित्व बड़ा है, वे श्रेष्ठ हैं, वे पूज्य हैं.’
डॉ. सिंह का ये बयान तब आया, जब कि इससे पहले शनिवार को अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी. अखिलेश ने कहा था कि ‘जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे योगी हैं? योगी की योग्यता की जांच करानी होगी.’
यह भी पढ़िए: डॉ. राजेश्वर सिंह की CM योगी से मुलाकात, सरोजिनी नगर में जलभराव की समस्या से निपटने और विकास के मुद्दों पर चर्चा
— भारत एक्सप्रेस
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…