उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 62000 से ज्यादा अपराधी जेल गए, 62000 एकड़ जमीन माफियाओं से मुक्त कराई गई: डॉ. राजेश्‍वर सिंह

UP News: भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी के नेतृत्व में हुए उत्तर प्रदेश के बड़े बदलावों पर बात की. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कारण, हम लोग गर्व से कहते हैं कि हम उत्तर प्रदेश में रहते हैं.”

डॉ. राजेश्वर सिंह UPdate के पॉडकास्‍ट पर ऐसा कह रहे थे. उन्‍होंने कहा कि एक समय में उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी. लोग चाहते थे कि यहां अपराध न हों. भाजपा की सरकार आने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कानून-व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त किया. हम मानते हैं कि सबसे पहले शांति होनी चाहिए. और, ये यहां (उत्तर प्रदेश में) हुआ.

डॉ. सिंह बोले, “हमारी सरकार में 62000 से ज्यादा अपराधी गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजे गए. उनकी 2000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जप्त हुई. 62000 एकड़ जमीन माफियाओं से मुक्त कराई गई. 200 से ज्यादा शातिर अपराधी सीएम योगी के नेतृत्व में मुठभेड़ों में मारे गए. इसलिए, यहां शांति है.”

उन्‍होंने कहा, “आज उत्तर प्रदेश में अच्‍छा वातावरण है. अब आप बिजनेस कीजिए, पढ़ाई कीजिए शिक्षा में आप आगे बढिए और निर्भीक होकर कोई भी कार्य कीजिए. ये माहौल, उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ ने दिया.

यह भी पढ़िए: डॉ. राजेश्वर सिंह की CM योगी से मुलाकात, सरोजिनी नगर में जलभराव की समस्या से निपटने और विकास के मुद्दों पर चर्चा

डॉ. राजेश्वर सिंह की विरासत उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर सरोजनीनगर, लखनऊ के विधायक के रूप में उनके प्रभावशाली कार्यकाल तक फैली हुई है. अपराधों के खिलाफ अपने सफल अभियानों और पुलिसिंग में नवाचारों के लिए जाने जाने वाले डॉ. सिंह को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था. अब, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में एक समर्पित लोक सेवक के रूप में, डॉ. सिंह सार्वजनिक पहलों और विकास प्रयासों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की सेवा और उत्थान करना जारी रखे हुए हैं.

यह भी पढ़िए: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति, डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी का किया धन्यवाद

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

28 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

40 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

52 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

53 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

53 minutes ago