सीएम सिद्धारमैया (फाइल फोटो)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ‘मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण’ (MUDA) मामले को लेकर बुधवार सुबह मैसूर लोकायुक्त अधीक्षक टी जे उदेश के सामने पेश हुए. मुडा (MUDA) में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में सीएम सिद्धारमैया को मुख्य आरोपी बनाया गया है.
कर्नाटक के इतिहास में सत्ता में रहते हुए लोकायुक्त जांच का सामना करने वाले सिद्धारमैया पहले मुख्यमंत्री हैं. सीएम सिद्धारमैया का पिछला रिकॉर्ड काफी साफ सुथरा रहा है. चार दशक के राजनीतिक करियर में वो पहली बार जांच का सामना कर रहे हैं.
सीएम सिद्धारमैया बेंगलुरु से मैसूर पहुंचे. उनका सरकारी गेस्ट हाउस में समाज कल्याण मंत्री एच.सी. महादेवप्पा और पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने स्वागत किया. सीएम सिद्धारमैया ने गेस्ट हाउस में नाश्ता किया और उसके बाद सीधे लोकायुक्त कार्यालय चले गए. सीएम सिद्धारमैया से उनके परिवार को 50:50 अनुपात पर भूमि आवंटन, भूमि परिवर्तन और कथित दस्तावेजों के फर्जीवाड़े में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी.
सूत्रों ने बताया कि अगर सीएम सिद्धारमैया को लोकायुक्त जांच में क्लीन चिट मिल जाती है, तो इससे उन्हें यह तर्क देने में मदद मिलेगी कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जांच की जरूरत नहीं है और उनके खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित है.
CBI जांच की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट 26 नवंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने लोकायुक्त से जांच की रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है.
याचिकाकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कहा है कि उन्होंने सीएम सिद्धारमैया से पूछे जाने वाले सवालों की एक सूची पेश की है. अगर लोकायुक्त ये सवाल पूछने में विफल रहते हैं, तो सीएम सिद्धारमैया को भविष्य में CBI द्वारा इन सवालों का सामना करना पड़ेगा.
मैसूर में लोकायुक्त कार्यालय के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. लोकायुक्त ने सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ( दूसरी आरोपी), तीसरे आरोपी उनके साले मल्लिकार्जुनस्वामी और चौथे आरोपी जे. देवराजू से पूछताछ की थी. देवराजू जमीन का मालिक है.
ये भी पढ़ें- ‘शारदा दीदी का निधन भोजपुरी संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’, अंतिम दर्शन कर भावुक हुए मनोज तिवारी – Video
-भारत एक्सप्रेस
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…
Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…