UP News: मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के रहने वाले शादाब जकाती, जो अपने 10 रुपया वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी वाले डायलॉग से सोशल मीडिया पर मशहूर हुए थे, हाल ही में विवादों में घिर गए थे. उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन अब वही महिला अपने आरोपों से पीछे हट गई है.
कैमरे के सामने शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला दोनों आए. महिला ने शादाब से हाथ जोड़कर माफी मांगी और शादाब ने उसे माफ कर दिया. दोनों ने लिखित समझौता भी किया है, जिसे थाने में जमा करने की बात कही जा रही है. महिला ने साफ कहा कि वह अपना केस वापस ले रही है.
महिला ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने भड़काया था, जिसके चलते उसने आरोप लगाए. उसने कहा कि उसे धमकाकर यह सब कराया गया था. महिला ने कहा कि शादाब उसके लिए भाई जैसे हैं और उसने झूठे आरोप लगाकर गलती की. अब वह अपनी मर्जी से केस वापस ले रही है.
महिला ने केस वापस लेने की बात तो कही है लेकिन अब देखना होगा कि कोर्ट और पुलिस इस समझौते को मानते हैं या आगे कोई कार्रवाई करते हैं. फिलहाल मामला थाने में दर्ज है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
कुछ दिन पहले झारखंड की रहने वाली महिला ने शादाब जकाती पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था. महिला ने कहा था कि वह मजदूरी करती थी और बाद में यूट्यूब पर रील बनाने लगी. इसी दौरान उसका संपर्क शादाब से हुआ और उसने शोषण किया. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था.
शादाब जकाती ने कहा कि जब उन पर आरोप लगे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने बताया कि उन्होंने महिला की मदद की थी, उसके बच्चे का एडमिशन तक कराया था. शादाब ने कहा कि उन्होंने हमेशा उसे बहन माना और कभी गलत काम नहीं किया. आरोप लगने के बाद वह अपने बच्चों से भी नहीं मिल पाए और ईद भी घर पर नहीं मना पाए.
ये भी पढ़ें-राज्यसभा में पश्चिम एशिया पर बोलेंगे पीएम मोदी, भारतीयों की सुरक्षा और व्यापारिक चुनौतियों पर फोकस
शादाब ने कहा कि महिला खुद उनके पास रोते हुए आई और अपनी गलती स्वीकार की. उन्होंने उसे दिल से माफ कर दिया. शादाब ने कहा कि वह मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं और किसी का हक नहीं खा रहे. उन्होंने आरोप लगाने वालों पर इशारा करते हुए कहा कि यह सब साजिश थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…