Bharat Express DD Free Dish

राज्यसभा में पश्चिम एशिया पर बोलेंगे पीएम मोदी, भारतीयों की सुरक्षा और व्यापारिक चुनौतियों पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उससे जुड़ी भारत की रणनीति पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उससे जुड़ी भारत की रणनीति पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे. यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई को पांच दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत चल रही है.

लोकसभा में पहले दिया बयान

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट के कारण भारत के सामने खड़ी चुनौतियों पर चर्चा की थी. उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों पर इसका असर पड़ रहा है और व्यापार व अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है.

भारत के सामने चुनौतियां

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस संघर्ष ने भारत के लिए अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. इनमें आर्थिक दबाव, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरे और मानवीय संकट शामिल हैं. भारत के युद्धग्रस्त देशों और उनसे प्रभावित देशों के साथ गहरे व्यापारिक संबंध हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है.

तेल और गैस पर असर

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने बताया कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वही भारत के लिए व्यापार का अहम मार्ग है. खासकर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी इलाके से आता है. यही वजह है कि संघर्ष का असर सीधे भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है.

खाड़ी देशों में भारतीय

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पश्चिम एशिया भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं. उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है.

भारतीयों की सुरक्षा के कदम

प्रधानमंत्री ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से प्रभावित देशों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी गई है. उन्होंने खुद दो बार पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की है और सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है. अब तक 3,75,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं, जिनमें ईरान से भी 1,000 लोग शामिल हैं.

सुरक्षा समिति की बैठक

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की थी. इसमें पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा की गई और मौजूदा हालात से निपटने के लिए शमन उपायों पर चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें-कंगना रनौत ने अपने Birth Day पर फैमिली संग PM मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी का राज्यसभा संबोधन भारत की रणनीति, व्यापारिक चुनौतियों और विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर केंद्रित रहने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read