Shamli Police Encounter: अमित तरार/शामली: शामली में गुरुवार देर रात झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई. इसमें दिल्ली के ओखला (जाकिर नगर) का रहने वाला जाकिर नगर का 50 हजार रुपये का इनामी रिहान मारा गया. उसका एक साथी मौका मिलते ही भाग गया. इस मुठभेड़ में शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गए हैं.
मामला गुरुवार रात का है. झिंझाना से कसेरवा मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसके बाद सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर वहां आ पहुंची. बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया.
शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं. सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची. लेकिन, पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गये.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर, गली नंबर-21 निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया. घायल रिहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हालांकि, इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली. एसपी ने बताया कि रिहान के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत विभिन्न धाराओं में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी ली जा रही है.
पुलिस ने बदमाश के पास से 01 पिस्टल Beretta Made in Italy .32 बोर, 01 पिस्टल Country Made .32 बोर, 08 जिन्दा व 07 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट, लूटा गया मोबाईल ओप्पो व 02 अन्य मोबाईल, लूटी गयी 02 अंगूठी, लूटी गयी नगदी बरामदगी की गई है.
ये भी पढ़ें: तेलंगाना में ओवैसी ने फोड़ा ‘बम’: बताया कैसे चल रही है.., ‘BJP-कांग्रेस में 2026 की लव स्टोरी’
एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर जा रहे थे. रास्ते में रिहान और उसके साथी ने पिस्टल के बल पर उनसे नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी लूट ली थी. इस संबंध में बाबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, रिहान ने नवंबर 2025 में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर झिंझाना क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था. यह मामला भी झिंझाना थाने में दर्ज है. उसी के बाद रिहान पर डीआईजी सहारनपुर की और से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. आगे, पुलिस ने बताया कि रिहान पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था. वह कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था और उसके साथ मिलकर शामली व आसपास के क्षेत्रों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था.
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…