बिजनेस

RBI MPC: रेपो रेट से लेकर महंगाई दर तक, रिजर्व बैंक के वो 5 बड़े ऐलान जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर

RBI MPC repo rate decision February 2026: भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) का रेपो रेट पर फैसला आज शुक्रवार को आ गया है. 4 फरवरी को शुरू हुई बैठक के बाद आज शुक्रवार को एमपीसी ने अपने फैसले जारी कर दिए हैं. बता दें कि इस बार मीट में रेपो रेट पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है जिसको 5.25 % पर ही रखा गया है. यह भी बताते चलें कि RBI की मौद्रिक नीति बैठक हर दो महीने में होती है. पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी. यह चालू वित्त वर्ष 26-27 की पहली मौद्रिक नीति बैठक है. जबकि अगली बैठक अप्रैल में होगी.

वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और टैरिफ वॉर के बीच RBI लगातार रेपो रेट घटाकर ग्रोथ को बढ़ावा दे रहा है. यह MPC बैठक सही समय पर हुई है जब घरेलू और वैश्विक स्तर पर कई बड़े मुद्दे चल रहे हैं. वहीं भारत ने हाल ही में केन्द्रीय बजट 26-27 पेश किया है. साथ ही इंडिया-US ट्रेड डील भी पूरी हो चुकी है. जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है. आईए अब समझते हैं कि आज आए एमपीसी के नतीजों में क्या कुछ खास रहा:

फ्रॉड ट्रांजेक्शन में 25000 रुपये तक का मुआवजा

आरबीआई फ्रॉड के नुकसान में ग्राहकों को 25,000 रुपये तक मुआवजा देगा. बैंकों और NBFCs के सिस्टम पैरामीटर स्थिर हैं. बैलेंस शीट पर तनाव कम है. पेमेंट सिस्टम में कंज्यूमर प्रोटेक्शन मजबूत होगा. RBI डिस्कशन पेपर जारी करेगा. सीनियर सिटीजन और ट्रांजेक्शन कैटेगरी के लिए एक्स्ट्रा ऑथेंटिकेशन उपाय हो सकते हैं.

MSMEs के लिए कोलैटरल फ्री लोन में बढ़ोतरी

मल्होत्रा ने कहा कि सेंट्रल बैंक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए ब्रॉड गाइडलाइंस जारी करेगा.  MSMEs के लिए कोलैटरल फ्री लोन 10 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपये हो गया. छोटे बिजनेस को क्रेडिट आसानी से मिलेगा. सिक्योरिटी की परेशानी कम होगी. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए नई गाइडलाइंस आएंगी. यह कदम छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देगा.

Repo Rate में कोई बदलाव नहीं

रेपो रेट 5.25% पर कोई बदलाव नहीं. दिसंबर 2025 में 25 bps की कटौती हुई थी. अप्रैल 2025 के बाद पहली कटौती थी. लोन EMI सस्ते हो सकते हैं. FD ब्याज दरें कम हो सकती हैं. RBI गवर्नर बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत है. महंगाई-ग्रोथ आंकड़े सकारात्मक. अगली MPC बैठक फरवरी अंत में.

2015 से लेकर 25 तक रेपो रेट का इतिहास

साल / अवधि रेपो रेट (%)
दिसंबर 2025 5.25
अक्टूबर 2025 5.50
अगस्त 2025 5.50
जून 2025 5.50
अप्रैल 2025 6.00
फरवरी 2025 6.25
दिसंबर 2024 6.50
2023–24 6.50
2022 6.25
2021 4.00
2019 (पहला) 4.00
2019 (दूसरा) 4.00
2018 6.25
2017 6.25
2016 6.50
2015 7.50

NBFC नियमों में बड़े बदलाव

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा कि की कम रिस्क NBFCs को रजिस्ट्रेशन से छूट मिलेगी. पब्लिक फंड्स न लेने वालों को राहत. 1000+ ब्रांच खोलने के लिए पूर्व मंजूरी जरूरी. VRR कैप 2.5 लाख करोड़ हटेगी. फॉरेन इनवेस्टमेंट आसान होगा. कंप्लायंस बोझ कम होगा.

लिक्विडिटी अब 2 लाख करोड़ रुपये

संजय मल्होत्रा ने कहा कि पिछली रेट कट का असर बैंक लेंडिंग रेट्स पर काफी ज्यादा हुआ है. रेट कट से बैंक लेंडिंग 105 bps सस्ती हुई. 125 bps कटौती का 94% असर दिखा. सिस्टम लिक्विडिटी 2 लाख करोड़ पहुंची. RBI के फरवरी ऐलान का सकारात्मक प्रभाव. बाजार में स्थिरता बनी हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

राधा अष्टमी 2026: बरसाना जाएं तो भूलकर भी न छोड़ें ये 5 पवित्र स्थान, जहां खिंचे चले आते हैं भक्त

राधा अष्टमी पर बरसाना में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है. लाड़ली जी मंदिर से लेकर…

2 minutes ago

‘बिना जमानत के जेल जाने को तैयार…’, पतंजलि के 50 करोड़ के मानहानि केस पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि द्वारा 50 करोड़ रुपये…

20 minutes ago

G20 देशों भारत सबसे आगे: Moody’s ने 7% तक क्यों बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान?

Moody's India GDP Forecast: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत…

23 minutes ago

नंदीग्राम का संग्राम हारीं ममता! TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान ने CM सुवेंदु से मुलाकात के बाद वापस लिया अपना नामांकन

नंदीग्राम उपचुनाव से ठीक पहले TMC प्रत्याशी संचिता प्रधान डे ने सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात…

34 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत, डिफॉल्ट जमानत मंजूर

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक को राऊज एवेन्यु कोर्ट…

36 minutes ago

खबर पढ़कर रातों-रात PIL दाखिल करना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की युवा वकील को नसीहत

सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका दाखिल करने के तरीके पर नाराजगी जताई है. जस्टिस पी.एस.…

46 minutes ago