फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पीएम मोदी द्वारा की गई थी और 23 जनवरी से ही राम भक्त लगातार मंदिर पहुंच कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं. हालांकि राम मंदिर का अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. अभी केवल प्रथम चरण का ही कार्य पूरा हुआ है. इसके अन्य हिस्से भी अभी भी निर्माण कार्य जारी है तो दूसरी ओर राम भक्त लगातार राम मंदिर के निर्माण के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं.
राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन दान मंदिर में आ रहा है. रामलला के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को हुआ था और तभी से मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए दान कर रहे हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि तब से लेकर अब तक लगभग 55 अरब रुपए से अधिक की निधि समर्पित कर चुके हैं. मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही विवादित ढांचे पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. मंदिर पूरी तरह से दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक रामलला के दान काउंटर सहित दर्शन मार्ग में कई स्थानों पर दान काउंटर बनाए गए हैं. जहां श्रद्धालु नगदी, ऑनलाइन चेक, आरटीजीएस तथा अन्य माध्यमों से दान दे रहे हैं. तो वहीं लोग सोना-चांदी तक दान कर रहे हैं. प्रतिदिन करीब 1 लाख का दान मंदिर में आ रहा है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया था. तो वहीं अब जब रामलला विराजमान हो चुके हैं तो भक्त लगातार उनके दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं. जिस दिन से मंदिर का शिलान्यास हुआ है. उस दिन से राम भक्त दिल खोलकर दान दे रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने एक अभियान भी चलाया था, जिसमें निधि समर्पण के माध्यम से देश भर के राम भक्तों ने 3500 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान भी दिया था.
प्रकाश गुप्ता ने आगे बताया कि 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था. इससे करीब 3500 करोड़ रुपए का दान मिला था. विदेशी भक्तों ने भी दिल खोलकर मंदिर निर्माण के लिए दान दिया. उन्होने आगे बताया कि 10 महीने में लगभग 11 करोड़ रुपए विदेशी राम भक्तों ने रामलला के मंदिर निर्माण में दान दिया है. राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए 2021 में मकर संक्रांति से रविदास जयंती तक यानी की 42 दिनों तक निधि समर्पण अभियान चलाया गया था. उन्होंने बताया कि इसके लिए ट्रस्ट ने 10000 रसीद भी छपवाई थी.
यह अभियान पूरे देश में चला और 3500 करोड़ रुपए की धनराशि लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए दान की. उन्होंने ये भी बताया कि मंदिर उद्घाटन के बाद से लेकर अब तक करीब 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु रामलला की पूजा करने के लिए आ चुके हैं और लोग लगातार दान कर रहे हैं. अभी तक लगभग 5000 करोड़ रुपए राम भक्तों ने राम मंदिर में दान किया है. इसी से निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है. विदेशी भक्तों के लिए कुछ महीने पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने दिल्ली में एक अकाउंट खोला है. इसमें भी अभी तक करीब 11 करोड़ रुपए दान आ चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…
पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
Delhi School Incident: दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं…
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दिल्ली निवास का…
Philippines Plane Crash: फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य…
Tripura tribal youth case: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार…