केशव प्रसाद मौर्य
UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने दावा किया है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का सूपड़ा साफ होगा और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी.
मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने मीडिया से कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है और जीतती भी है. 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीता. इस साल के अंत में बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव जीतेगी. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है.
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह फर्जी पीडीए (PDA) है, जो अपराधियों को संरक्षण देती है. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान इंडी अलायंस कुछ सीटें जीतने में कामयाब हुई. लेकिन, जनता 2027 में इसका जवाब देगी.
मेरठ में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सत्यापन कर रहा है. देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव आयोग कार्य कर रहा है. जो भी घुसपैठिए हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.
मऊ सदर विधानसभा पर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होंगे, वहां भाजपा का ही कमल खिलेगा.
पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के पास फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है. यही कारण है कि वे कांवड़ यात्रा को लेकर घटिया बयान दे रहे हैं. कांवड़ यात्रा लोगों की आस्था का सागर है. इस पर बयानबाजी से अखिलेश यादव की पार्टी के नेता बाज आएं.
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…