देश

नंबरदार समाज व सरकार के बीच पुल की तरह है जो संविधान की बुनियाद पर टिका है: कटारिया

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि नंबरदार एक तरह से समाज व सरकार के बीच पुल की तरह है जो सामांजस्य बनाए रखता है. यह पुल भी पूरी तरह से संविधान की बुनियाद पर टिका है.
सुदेश कटारिया हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत गांव सफीलपुर में नंबरदार मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने नंबरदारों को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया.

इससे पूर्व दलित समाज की आवाज बन चुके इस नेता ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित करके विधिवत रूप से नंबरदार जनसंवाद समारोह का शुभारंभ किया.

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दलित समाज के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी.  मिलन समारोह सामाजिक चेतना और एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

सुदेश कटारिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय उत्थान के साथ सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं. भाजपा ने संविधान निर्माता को भारत रत्न दिया बल्कि उनके नाम पर म्यूजियम भी बनाया जोकि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है.


भारत एक्सप्रेस

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

4 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

25 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

35 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

38 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

47 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

55 minutes ago