उत्तर प्रदेश

दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां, बीच सड़क पर दिखा दी असली सूरत; ‘लुटेरी दुल्हन’ के गिरोह का पर्दाफाश

रिपोर्ट- आशुतोष मिश्रा


Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां शादी के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी. पुलिस ने पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है. सुलतानपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पहले प्यार और शादी का झांसा देते थे और फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खूनी खेल.

लुटेरी दुल्हन का गिरोह

राजस्थान के करौली निवासी जगदीश के साथ, जो अपने बेटे रोहिताश की शादी के लिए देवरिया आए थे. गिरोह ने साजिश के तहत एक महिला को ‘सुमन’ बनाकर पेश किया. शादी संपन्न हुई, लेकिन जैसे ही परिवार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 110 के पास कैंटीन पर रुका, गैंग का असली चेहरा सामने आ गया.

दुल्हन बनी ‘सुमन’ और उसकी साथी शशि ने अचानक गाड़ी रुकवाई और अतिरिक्त रुपयों की मांग शुरू कर दी. पैसे न देने पर गैंग के सदस्यों ने दूल्हे और उसके पिता को जान से मारने और बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. डरे-सहमे पीड़ित ने तुरंत 7000 रुपये दे दिए, लेकिन जब मांग बढ़ती गई, तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.

तीन बच्चों की मां​

सुल्तानपुर पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए. जिस ‘सुमन’ से शादी हुई थी, वह असल में मुस्कान नाम की महिला है, जो पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है. पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर थाना धनपतगंज की टीम ने घेराबंदी कर बेनीपुर अंडरपास से गैंग के 4 सदस्यों को दबोच लिया.


ये भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: अदालत में ऐसा क्या हुआ कि मिल गई बेल? ‘मामूली एक्सीडेंट’ की दलील पर शिवम मिश्रा को मिली राहत! जानिए क्या-क्या हुआ कोर्टरूम में


गैंग के सभी सदस्य गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड सुनील कुमार, लुटेरी दुल्हन मुस्कान उर्फ सुमन, शशि भारती और रानी निशा शामिल हैं. इनके पास से लूटे गए 19,500 रुपये और शादी के जेवर (पायल, बिछिया, मंगलसूत्र) बरामद किए गए हैं. सुलतानपुर पुलिस की इस कामयाबी ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि इस गैंग ने अब तक और कितने परिवारों को अपना शिकार बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

40 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago