लीगल

संगीतकार एआर रहमान के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी को सुनवाई करेगा

संगीतकार एआर रहमान के खिलाफ उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर की कॉपीराइट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी को सुनवाई करेगा. ‘वीरा राजा वीरा’ गाने को लेकर यह विवाद चल रहा है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ डागर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है.

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर से पहले इसे कोई गया है क्या? वही एआर रहमान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि रहमान के गाने के बाद कई अन्य लोगों ने भी गाया है, लेकिन उनके खिलाफ कॉपीराइट का मुकदमा दायर नही किया गया है.

सीजेआई ने वरिष्ठ वकील सिंघवी से कहा कि जो 2करोड़ रुपए जमा है, उसे जमा ही रहने दीजिए. रहमान ने अपने बचाव में यह भी कहा है कि गाने के बोल अलग हैं और यह 13वीं शताब्दी के नारायण पंडित आचार्य की रचना से प्रेरित है, न कि डागर परिवार की मूल रचना. गायक डागर ने 2023 में दावा किया कि मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के इस गीत में उनके परिवार की 1970के दशक की ‘शिव स्तुति’ का बिना अनुमति ताल-लय का उपयोग हुआ है. यह स्तुति वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गा चुके हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सिंगल जज ने इस आधार पर गलती की कि यदि किसी रचना को कोई कलाकार प्रस्तुत करता है तो उसे ही उसका संगीतकार मान लिया जाए. अगर हम इसे मान ले तो हमें कॉपीराइट एक्ट में कंपोजर की परिभाषा ही बदलनी होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘फिक्सेशन’ नियम की अनदेखी की- डागर

डागर की याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कॉपीराइट कानून में ‘फिक्सेशन’ (कार्य का किसी भौतिक रूप में दर्ज होना) की अनिवार्यता को लेकर स्थापित कानूनी स्थिति की अनदेखी की. इसके अलावा, डागर ने कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 55(2) की व्याख्या पर भी आपत्ति जताई है. यह धारा कहती है कि यदि किसी प्रकाशित कृति के साथ किसी व्यक्ति का नाम जुड़ा है, तो उसे उसका लेखक माना जाएगा, जब तक कि इसके विपरीत प्रमाण न हो. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद फैयाजुद्दीन वसीफुद्दीन डागर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि वीरा राजा वीरा गाने की धुन उनके पिता उस्ताद नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा द्वारा उस्ताद नासिर जाहिरूद्दीनडागर द्वारा रचित शिवा स्तुति से कॉपी की गई है.

डागर ने दावा किया कि भले ही गाने के बोल अलग है, लेकिन इसका संगीतमय ढांचा, लय और बीट्स शिवा स्तुति से पूरी तरह मिलते-जुलते है. हालांकि एआर रहमान ने आरोपों से इनकार कर दिया है. एआर रहमान ने कहा कि शिव स्तुति ध्रुपद शैदी के अंदर के ट्रेडिशनल कम्पोजीशन है, जो पब्लिक डोमेन का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: संजय कपूर की विरासत पर जंग, प्रिया कपूर का ननद मंदिरा और पॉडकास्टर पर 20 करोड़ का मानहानि दावा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago