उत्तर प्रदेश

संभल, अमरोहा और बिजनोर के बाद मेरठ के हस्तिनापुर के 2 दर्जन गांवों के ऊपर 6 दिन से रात में उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन

मेरठ के हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में पिछले 6 दिन से रात में संदिग्ध ड्रोन उड़ने दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में है. ग्रामीण रात को सो नहीं पा रहे हैं. रात को जाग कर निगरानी की जा रही है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक ये नही पता चल पा रहा है कौन इन ड्रोन को ऑपरेट कर रहा है.

गांवों में फैली दहशत

बीती 18 जुलाई से मेरठ के हस्तिनापुर खादर के 2 दर्जन गांवो में रात 9:00 बजे के बाद दो ड्रोन गांव के ऊपर आकर मंडराने लगते हैं. लगातार पिछले 6 दिन से यह ड्रोन अलग-अलग गांव में उड़ रहे हैं. यह ड्रोन किसके हैं इस बात को लेकर ग्रामीणों को आशंका है कि हो न हो यह किसी आतंकी संगठन के ड्रोन है जो इस तरह से गांव के ऊपर उड़कर निगरानी कर रहे हैं. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. रात भर सो नहीं पा रहे. इतना ही नहीं अपने खेतों में काम करने के लिए भी दिन में नहीं जा सकते क्योंकि ड्रोन आता है और चला जाता है.

पुलिस की जांच जारी

हालांकि इन संदिग्ध ड्रोन उड़ने के बाद स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज पुनीत पांडे का कहना है कि हमें रात को फोन आया और हम मौके पर पहुंचे तो तब तक ड्रोन जा चुके थे लेकिन ड्रोन वास्तव में उड़ रहे हैं. उड़ते हुए ड्रोन को पकड़ पाना मुश्किल है ग्रामीणों ने कई वीडियो बनाए हैं. यह ड्रोन गंगा के उस पार चांदपुर और अमरोहा से आ रहे है.

बीच में गंगा आ जाने के कारण इनका लगातार पीछा कर पाना नामुमकिन है. फिर भी जो ड्रोन संचालक है उनसे बात कर पूछताछ की जा रही हैं तथा लगातर कॉम्बिंग भी हो रही है.


ये भी पढ़े: बाप या जल्लाद? दहेज के लिए 8 माह के बच्चे को उल्टा लटकाया, पत्नी को किया टॉर्चर


भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago