Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संभल, अमरोहा और बिजनोर के बाद मेरठ के हस्तिनापुर के 2 दर्जन गांवों के ऊपर 6 दिन से रात में उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में रात के समय उड़ते रहस्यमयी ड्रोन ग्रामीणों में खौफ फैला रहे हैं. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक ये नही पता चल पा रहा है कौन इन ड्रोन को ऑपरेट कर रहा है.

मेरठ के हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में पिछले 6 दिन से रात में संदिग्ध ड्रोन उड़ने दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में है. ग्रामीण रात को सो नहीं पा रहे हैं. रात को जाग कर निगरानी की जा रही है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक ये नही पता चल पा रहा है कौन इन ड्रोन को ऑपरेट कर रहा है.

गांवों में फैली दहशत

बीती 18 जुलाई से मेरठ के हस्तिनापुर खादर के 2 दर्जन गांवो में रात 9:00 बजे के बाद दो ड्रोन गांव के ऊपर आकर मंडराने लगते हैं. लगातार पिछले 6 दिन से यह ड्रोन अलग-अलग गांव में उड़ रहे हैं. यह ड्रोन किसके हैं इस बात को लेकर ग्रामीणों को आशंका है कि हो न हो यह किसी आतंकी संगठन के ड्रोन है जो इस तरह से गांव के ऊपर उड़कर निगरानी कर रहे हैं. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. रात भर सो नहीं पा रहे. इतना ही नहीं अपने खेतों में काम करने के लिए भी दिन में नहीं जा सकते क्योंकि ड्रोन आता है और चला जाता है.

पुलिस की जांच जारी

हालांकि इन संदिग्ध ड्रोन उड़ने के बाद स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज पुनीत पांडे का कहना है कि हमें रात को फोन आया और हम मौके पर पहुंचे तो तब तक ड्रोन जा चुके थे लेकिन ड्रोन वास्तव में उड़ रहे हैं. उड़ते हुए ड्रोन को पकड़ पाना मुश्किल है ग्रामीणों ने कई वीडियो बनाए हैं. यह ड्रोन गंगा के उस पार चांदपुर और अमरोहा से आ रहे है.

बीच में गंगा आ जाने के कारण इनका लगातार पीछा कर पाना नामुमकिन है. फिर भी जो ड्रोन संचालक है उनसे बात कर पूछताछ की जा रही हैं तथा लगातर कॉम्बिंग भी हो रही है.


ये भी पढ़े: बाप या जल्लाद? दहेज के लिए 8 माह के बच्चे को उल्टा लटकाया, पत्नी को किया टॉर्चर


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital