उत्तर प्रदेश

17 साल के बेटे का तलवार से काट दिया सिर, गोद में रखकर सिर घंटों रोती रही मां

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो पक्षों के बीच चार दशक पुराना जमीन विवाद बुधवार (30 अक्टूबर) को एक क्रूर हत्या का कारण बन गया. इस विवाद के कारण कुछ लोगों ने एक 17 वर्षीय लड़के का सिर तलवार से काट दिया. लड़के की रोती हुई मां घंटों तक कटे हुए सिर को अपनी गोद में लेकर बैठी रही.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीन गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर दशकों पुराना विवाद चल रहा था. बुधवार को दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद मामला हिंसक हो गया. इस दौरान रामजीत यादव के 17 साल के बेटे अनुराग का कुछ लोगों ने पीछा किया, जिनमें से एक के हाथ में तलवार थी.

एक आरोपी की तलाश

पुलिस ने बताया, आरोपियों ने अनुराग पर हमला किया गया और हथियार इतनी जोर से घुमाया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया. इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन तलवार चलाने वाला व्यक्ति फरार है और अधिकारियों ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है.

कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लड़के की मां कई घंटों तक कटा हुआ सिर गोद में लेकर बैठी रही.

मामले की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक (SP) अजय पाल शर्मा ने कहा, ‘यह जमीन विवाद 40 से 45 सालों से चला आ रहा है. एक पक्ष के दो लोग रमेश और लालता उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने दूसरे पक्ष पर हमला किया और एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिला मजिस्ट्रेट और मैं मौके पर हैं. कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. आगे की जांच जारी है.’

जौनपुर के जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र ने कहा कि अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘यह दो पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद है और यह सिविल कोर्ट में भी लंबित है. मैंने तीन दिनों के भीतर विवाद पर रिपोर्ट मांगी है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago