चुनाव

Maharashtra Election: अखिलेश यादव ने MVA को दिया तगड़ा झटका, विधानसभा चुनाव में कर दिया बड़ा खेल!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. उल्लेखनीय है कि महाविकास अघाड़ी में सपा को सिर्फ दो सीटें देने पर सहमति बनी थी. ऐसे में अब माना जा रहा है कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला देखने को मिलेगा.

सपा ने उतारे 9 प्रत्याशी

सपा ने मानखुर्द शिवाजी नगर (मुंबई) से अबू आसिम आजमी, भिवंडी पूर्व (जिला ठाणे) से रईस शेख, मालेगांव मध्य (नासिक) से निहाल अहमद, धुले शहर से इरशाद जागीरदार, भिवंडी पश्चिम (ठाणे) से रियाज आजमी, तुलजापुर से देवानंद साहेबराव, परांडा से रेवण विश्वनाथ भोसले, औरंगाबाद पूर्व से अब्दुल गफार कादरी सैयद और भायखला (मुंबई) से सईद खान को मैदान में उतारा है.

MVA की बढ़ी टेंशन

सपा के नौ उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के बाद महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी की टेंशन बढ़ गई है. इन सीटों पर “दोस्ताना मुकाबले” की बात कही जा रही है. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के कुछ उम्मीदवार बाद में अपना नाम वापस ले सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के लगभग आठ हजार प्रत्याशियों ने 288 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया है. नामांकन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई थी. मंगलवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन था. आज नामांकन पत्रों की जांच हुई और 4 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- NDA गठबंधन की इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे Nawab Malik, BJP ने बताया दाऊद इब्राहिम का आदमी

बता दें कि विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने हाल ही में सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया था. इसके तहत गठबंधन के तीन प्रमुख दलों कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बीच 288 विधानसभा सीटों में 255 सीटें निर्धारित की गई थीं. इसके अलावा सपा सहित दूसरे सहयोगी दलों के लिए भी कुछ सीटें छोड़ी गई थीं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा. नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago