उत्तर प्रदेश

भारतीय मूल के नवेंदु मिश्रा को ब्रिटेन में लगातार दूसरी बार मिली जीत, बने सांसद, यूपी से जुड़ा है ये रिश्ता, जानें आखिरी बार कब आए थे इंडिया

Gorakhpur News: भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक नवेंदु मिश्रा ने ब्रिटेन के चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल कर सांसद बन गए हैं. उनको यह जीत लगातार दूसरी बार मिली है. लेबर पार्टी के टिकट पर उन्होने स्टॉकपोर्ट सीट से सर्वाधिक वोटों से चुनाव में जीत हासिल की है. नवेंदु चार महीने पहले ही इंडिया आए थे, उसे दौरान उनका गोरखपुर आना भी हुआ था. वह मूलत: कानपुर के रहने वाले हैं और उनका ननिहाल गोरखपुर में है.

25 साल पहले ब्रिटेन गए थे नवेंदु के पिता

नवेंदु के पिता 25 साल पहले एक ब्रिटिश कंपनी में नौकरी करने के लिए ब्रिटेन चले गए और वहीं की नागरिकता ले ली. हालांकि उनके पिता इंडियन पेट्रोकेमिकल कॉर्पोरेशन में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर भी कार्यरत थे. कानपुर के मूल निवासी भारतीय ब्रिटिश नागरिक नवेंदु मिश्रा के दूसरी बार ब्रिटेन का सांसद बनने पर उनके ननिहाल में भी खुशी छाई हुई है. सभी लोग नवेंदु के दूसरी बार सांसद बनने पर खुश हैं और उन्हें फोन करके बधाइयां दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Kazakhstan: चीन के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, गर्मजोशी से मिलाया हाथ, ये हुई बात- Video

कानपुर में हुआ था जन्म

गोरखपुर के हुमायूंपुर में रहने वाले उनके मामा नीलेन्द्र पांडे ने मीडिया को बताया कि नवेंदु का जन्म साल 1989 में कानपुर में हुआ था. उनके पिता कानपुर के आर्य नगर इलाके के मूल निवासी हैं. नवेंदु की मां मीनू मिश्रा ने गोरखपुर के कार्मल इंटर कॉलेज और फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की थी.

दो भाई और एक बहन में बड़े हैं नवेंदु

नवेंदु ने उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद लेबर पार्टी ज्वाइन कर ली. मामा नीलेंद्र पांडे बताते हैं कि नवेंदु दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े हैं. उनके छोटे भाई दिव्येंदु मिश्रा और एक छोटी बहन मिताली मिश्रा है. तो वहीं नवेंदु ने स्टॉकपोर्ट निर्वाचन क्षेत्र से वह दूसरी बार रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल किया है. उनको 16000 मतों से जीत मिली है, जबकि कोई भी सांसद 1000 से 1500 वोटों से ज्यादा के अंतर से नहीं जीत सका है. मामा ने कहा कि जबसे नवेंदु की जीत की खबर मिली है, तभी से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

6 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

8 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

36 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

55 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago