Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बरसते पानी में भी नहीं डिगे कदम: मंत्री एके शर्मा के साथ 10 हजार लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

AK Sharma Tiranga Yatra Ghaziabad: गाजियाबाद स्थित लोनी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. नगर विकास मंत्री एके शर्मा और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में हजारों लोगों ने भारी बारिश में भीगते हुए 3 किलोमीटर की यात्रा पूरी की.

Loni Tiranga Yatra AK Sharma

AK Sharma Tiranga Yatra Ghaziabad: गाजियाबाद के लोनी में गुरुवार को देशभक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खन्नानगर मेन रोड से रामफल वाटिका तक एक विशाल तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई. खास बात यह रही कि जैसे ही यात्रा शुरू हुई, झमाझम बारिश होने लगी. लेकिन यह बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी. हजारों की संख्या में नागरिक, युवा और स्कूली बच्चे भीगते हुए राष्ट्रध्वज हाथों में थामे यात्रा पूरी होने तक डटे रहे.

मंत्री एके शर्मा हुए शामिल

इस 3 किलोमीटर लंबी भव्य यात्रा को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मंत्री शर्मा और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस यात्रा में शामिल हुए और लोगों का उत्साह बढ़ाया. जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में करीब 10,000 लोग शामिल हुए, जिनमें एन.सी.सी. कैडेट्स और वाद्ययंत्रों के साथ स्कूली बच्चे भी थे. रास्ते में स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया.

‘तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों की शान है’

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आन, बान, शान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बरसते पानी की महक और पसीने की सुगंध के बीच लोनी की जनता ने दिखा दिया है कि राष्ट्र का गौरव हमारे लिए सर्वोपरि है.

ये भी पढ़ें: 5,585 से 3 तक कैसे पहुंची राम मंदिर CEO की रेस? ट्रस्ट को सौंपी गई फाइनल लिस्ट

लोनी बनेगा एक सुंदर और विकसित शहर

इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सरकार के उत्कृष्ट कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि लोनी में विकास की गति तेज हुई है और आने वाले एक वर्ष में यह एक सुंदर और विकसित शहर बनकर उभरेगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेंद्र जांगिड़, एसडीएम और विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital