खेल

क्या श्रीलंका के गढ़ में उन्हें हरा पाएगा चोटिल भारत? WTC फाइनल को लेकर टीम इंडिया की बढ़ी धड़कने

India Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार से गॉल में खेला जाना है. लेकिन इस मैच से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट फैंस और हेड कोच गौतम गंभीर की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन जैसे मैच विनर्स के चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम को एक नई और युवा ब्रिगेड के सहारे मैदान में उतरना पड़ रहा है.

हाल ही में घर पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-0 से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर खिसक गई है. ऐसे में फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को बचे हुए 9 में से कम से कम 6 टेस्ट जीतने ही होंगे.

रविंद्र जडेजा के कंधों पर भार

गॉल की पिच हमेशा से फिरकी गेंदबाजों की मददगार रही है. ऐसे में भारतीय स्पिन आक्रमण की कमान अनुभवी रविंद्र जडेजा के कंधों पर होगी, जिनका साथ कुलदीप यादव और युवा मानव सुथार निभाएंगे. इसके अलावा चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में 60 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी और स्पिनर सारांश जैन पर भरोसा जताते हुए पहली बार टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया है.

सुनील गावस्कर का भी मानना है कि श्रीलंका को उनके घर में हराना आसान नहीं होगा, इसलिए टीम इंडिया को हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ेगा.

श्रीलंका टीम भी चोटिल

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि मेजबान श्रीलंकाई टीम भी खिलाड़ियों की चोट से बेहाल है. श्रीलंका अपने स्टार ओपनर पथुम निसांका और विकेटकीपर कुसल मेंडिस के बिना मैदान में उतरेगी. हालांकि, तीन साल का बैन झेलने के बाद 33 वर्षीय विकेटकीपर निरोशन डिकवेला की टीम में वापसी हुई है. श्रीलंका ने भी प्रभात जयसूर्या की अगुवाई में अपनी खतरनाक स्पिन ब्रिगेड तैयार की है.

श्रीलंकाई टीम का ‘लकी’ स्टेडियम

यह मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह इस ऐतिहासिक मैदान का 50वां टेस्ट मैच होगा. डच किले के किनारे बसे इस खूबसूरत मैदान पर श्रीलंका का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां खेले गए 49 टेस्ट में से उसने 27 मुकाबले जीते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर की युवा ब्रिगेड इस ऐतिहासिक मुकाबले में श्रीलंका के गढ़ को भेद पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: IND vs SL Test: नंबर-3 फिक्स… नंबर-6 पर सरफराज या जुरेल, कौन खेलेगा? बॉलिंग कॉम्बिनेशन भी बना सिरदर्द

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

13 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago