उत्तर प्रदेश

यूपी: बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत

Oxygen Cylinder Explosion: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. दरअसल, पूरा मामला सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी का बताया जा रहा है.

दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के थे. हादसे में जान गंवाने वालों में रियाजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बड़ा बेटा आस मोहम्मद (26), छोटा बेटा सलमान (11), बहू तमन्ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) शामिल है. तमन्ना नौ महीने की गर्भवती बताई जा रही है. मकान में अन्य लोग भी रह रहे थे, जो घायल हो गए.

घर में लगाया गया था ऑक्सीजन सिलेंडर

बताया जा रहा है कि रियाजुद्दीन की पत्नी की तबियत खराब चल रही थी, जिसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार रात को उनको घर शिफ्ट किया गया और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाया गया था, जो ब्लास्ट हो गया. हादसे के वक्त मकान में कुल 19 लोग मौजूद थे. वहीं, धमाका इतना तेज था कि पूरा दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया.

धमाका सुनकर सहम गए लोग

धमाके सुन स्थानीय लोग सहम गए, वो अपने घरों से बाहर निकलकर फौरन घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दी. एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ और दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू किया. इस दर्दनाक हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है. हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उनके रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. जान गंवाने वाले लोगों को मंगलवार शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक मरने वाले लोगों में रियाजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बड़ा बेटा आस मोहम्मद (26), छोटा बेटा सलमान (11), बहू तमन्ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) शामिल हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

38 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago