आस्था

भाई दूज कब है 2 या 3 नवंबर को, इस बार बन रहे हैं कई शुभ संयोग, नोट कर लें डेट और मुहूर्त

Bhai Dooj 2024 Kab Hai Date Shubh Muhurat Importance: भाई दूज को बहन और भाई के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है. यह पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. आमतौर पर भाई दूज का पर्व हर साल दिवाली के तीसरे दिन मनाया जाता है. इस साल भाई दूज पर्व को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. कोई कह रहा है कि भाई दूज 2 नवंबर को है तो कोई 3 अक्टूबर को भाई दूज मनाने की बात कर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल भाई दूज का पर्व कब मनाया जाएगा और इसके लिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त क्या है.

2024 में भाई दूज कब है

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को रात 8 बजकर 22 मिनट पर होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 3 नवंबर को रात 10 बजकर 06 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 3 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाना उचित होगा.

भाई दूज 2024 पूजा मुहूर्त

इस साल भाई दूज पर उदया तिथि में द्वितीया तिथि 3 नवंबर को है. भाई दूज पर सौभाग्य योग का भी खास संयोग बनने वाला है. इस दिन सौभाग्य योग सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शोभन योग की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में भाई दूज के दिन पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

भाई दूज का धार्मिक महत्व

भाई दूज का पर्व हिंदुओं के लिए खास महत्व रखता है. भाई-बहन के बीच मान-सम्मान और प्रेम प्रकर करने का शुभ अवसर होता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यम अपनी बहन यमुना के घर गए थे. जहां उनका खूब आदर और सत्कार किया गया, जिससे प्रसन्न होकर यम देव ने अपनी बहन से कहा कि जो भाई-बहन इस दिन यमुना में स्नान करके यम देव की पूजा करें उन्हें मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा. कहते हैं कि तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन भाई-दूज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर सौभाग्य का टीका लगाती हैं.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: कब से शुरू होगा महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय से लेकर पारण तक का मुहूर्त

Dipesh Thakur

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 seconds ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

32 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

38 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago