उत्तर प्रदेश

बिजनौर की 6 छात्राएं हरिद्वार में मिलीं: परीक्षा छोड़ क्यों भागी थीं लड़कियां? वजह जानकर पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से इंटर की छह छात्राओं के अचानक लापता होने से गुरुवार (12 मार्च) को हड़कंप मच गया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और करीब 24 घंटे बाद सभी छात्राओं को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक छात्राएं नौकरी करने और आगे पढ़ाई जारी रखने के इरादे से घर से निकली थीं.

परीक्षा देने गई छात्राएं हुई लापता

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चांदपुर के एक परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड की संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा देने के बाद थाना हीमपुर दीपा और चांदपुर क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की चार छात्राएं अपनी दो सहपाठियों के साथ कहीं चली गईं और घर नहीं लौटीं. देर शाम तक छात्राओं के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता होने लगी.

पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा

जब काफी देर तक छात्राओं का कोई पता नहीं चला तो परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को छह छात्राओं के लापता होने की शिकायत कराई. शुक्रवार (13 मार्च) को इस मामले को लेकर परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और छात्राओं को जल्द खोजने की मांग करते हुए हंगामा किया. कुछ महिलाएं थाने के बाहर दरी बिछाकर बैठ गईं और पुलिस पर दबाव बनाने लगीं.

स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की. सूचना मिलने पर एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. इस दौरान कई स्थानीय नेता और क्षेत्र के लोग भी थाने में मौजूद रहे.


ये भी पढ़ें: दारोगा जी का ‘मिडनाइट लव’, रात 2 बजे प्रेमिका के घर पहुंचे ‘साहब’; रंगेहाथ पकड़े जाने पर मच गया हो-हल्ला


पुलिस ने 11 टीमें गठीत की

छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस ने 11 टीमें गठित कीं और अलग-अलग जगहों पर उनकी तलाश शुरू की. आखिरकार शुक्रवार शाम पुलिस को सभी छात्राएं हरिद्वार में मिली.

क्यों भागी थी लड़कियां

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि छात्राएं नौकरी करने और पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पहुंची थीं. वहां उन्होंने रोशनाबाद क्षेत्र में करीब तीन हजार रुपये महीने किराए पर एक कमरा भी ले लिया था. पुलिस ने छात्राओं को बरामद करने के बाद उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

11 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

20 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

26 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

39 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

43 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago