Animal Injection to Child: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) से बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों से हुए एक मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने बच्चे को जबरन पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
बिजनौर के मंडावर में पड़ोसी विवाद के दौरान 7 साल के रूहान को कथित तौर पर पशुओं का इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है. मां का आरोप है कि बेटी की पिटाई का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे को जबरन सुई चुभा दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और मेरठ में मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंडावर थाना क्षेत्र की आयशा कॉलोनी में 7 वर्षीय मासूम रूहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, 21 जून की शाम को उनकी बेटी मस्जिद से पढ़ाई करके लौट रही थी, तभी पड़ोसी अरमान कुरैशी ने उसकी पिटाई कर दी. शोर सुनकर जब रूहान की मां रेशमा अपने बेटे के साथ बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो विवाद और बढ़ गया (Bijnor Crime).
आरोप है कि इसी मारपीट और अफरातफरी के बीच आरोपी पक्ष के पप्पू और अल्लू लाठी-डंडे लेकर आ गए. इसी दौरान आरोपी अरमान कुरैशी ने 7 साल के रूहान को दबोचकर जबरन पशुओं में इस्तेमाल होने वाला एक इंजेक्शन लगा दिया (Child death in Bijnor). घटना के कुछ दिनों बाद बुधवार को रूहान की तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई. उसे जिला अस्पताल से मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मासूम ने दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: Financial Growth: आपके बेड का बॉक्स ही तो नहीं है कंगाली की वजह? आज ही निकाल फेंकें ये 4 चीजें
इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…