उत्तर प्रदेश

दिखावे के लिए नहीं, अपनी जान के लिए पहनें हेलमेट! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता से खास अपील, बताया क्यों जरूरी है सड़क सुरक्षा

Yogi Ki Paati: यूपी में सड़क हादसों की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे प्रदेश की जनता के नाम एक भावुक और गंभीर चिट्ठी लिखी है. ‘योगी की पाती’ के नाम से जारी इस पत्र में सीएम ने ना केवल ट्रैफिक नियमों की याद दिलाई है, बल्कि परिवारों के उजड़ने पर गहरा दुख भी जताया है.

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में हर साल हजारों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे सड़कों को सुरक्षित बनाने में सरकार का साथ दें.

मौत को न्योता दे रहे हैं लोग

सीएम योगी ने अपनी चिट्ठी में साफ तौर पर लिखा है कि एक पल की लापरवाही या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किसी भी हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन सकती है. उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि ज़्यादातर हादसे तेज रफ्तार, नशे की हालत में गाड़ी चलाने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की वजह से होते हैं.

योगी ने कहा कि हेलमेट पहनना या सीट बेल्ट लगाना पुलिस को दिखाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए है. इसे महज एक औपचारिकता न समझें. साथ ही, उन्होंने अभिभावकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों के हाथ में वाहन थमाना एक अपराध है, जिससे न केवल उस बच्चे की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरा होता है.

31 जनवरी तक चलेगा सड़क सुरक्षा माह

सड़कों को मौत का जाल बनने से रोकने के लिए यूपी सरकार 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह मना रही है. सरकार का मुख्य लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़े को ‘शून्य’ पर लाना है. इसके लिए जमीनी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है:

  • 20 संवेदनशील जिले: राज्य के जिन 20 जिलों में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.
  • ब्लैक स्पॉट की पहचान: पूरे प्रदेश में 3,000 से ज्यादा ऐसे ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटना संभावित जगहें) चिन्हित किए गए हैं, जहां बार-बार हादसे होते हैं. इन जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
  • सख्ती और सहयोग: सीएम ने स्पष्ट किया है कि पुलिस अब नियमों के पालन को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिना जनता के सहयोग के सड़कों को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता.

इस ‘पाती’ के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश बहुत सरल है. सड़क पर आपका व्यवहार ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा तय करता है. तेज रफ्तार का रोमांच मौत का कारण बन सकता है, इसलिए ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ वाली बात को गंभीरता से लें.

मुख्यमंत्री की यह चिट्ठी इस समय सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. अब देखना यह है कि प्रदेश की जनता इस भावनात्मक अपील को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या हम आने वाले दिनों में यूपी की सड़कों पर हादसों की संख्या में कमी देख पाएंगे.

ये भी पढ़ें: “लोग माला नहीं खरीदते, बस देखते रहते हैं…” संगम किनारे अपनी खूबसूरती से परेशान हुई यह लड़की

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago