उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी.
UP Conversion Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को प्रेम प्रसंग में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर तीन तलाक दे दिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
मामला राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है. यहां पर एक मुस्लिम युवक ने पहले अपने झूठे प्रेम जाल में एक हिंदू युवती को फंसाया और फिर उससे शादी रचाई. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके अलावा एक और शादी कर ली है. वहीं उसको तीन तलाक दे दिया है. इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पूरे प्रकरण को लेकर मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि “19 अगस्त 2024 को थाना निगोहा में एक तहरीर प्राप्त हुई थी. एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति के द्वारा शादी कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया.
महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने किसी दूसरी महिला के साथ भी शादी की है. तहरीर प्राप्त होते ही तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.”
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में नाबालिग बच्ची से रेप, हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने थाने पर जमकर किया बवाल
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…