देश

MP News: ट्रांसफर से खुद को बचाने के लिए शिक्षकों ने बता डाला ब्रेन ट्यूमर का मरीज, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के बदराव गांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरांव के 11 शिक्षकों ने ट्रांसफर से खुद को बचाने के लिए ब्रेन ट्यूमर सहित अन्य बीमारियों का मरीज बता डाला लेकिन जब इस सम्बंध में जांच कराई गई तो सब झूठ निकला और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य पाए गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी शिक्षकों का मेडिकल चेकअप के लिए बोर्ड बैठाने का फैसला लिया है. इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल खुद को किसी भी परिस्थिति से बचाने के लिए शिक्षकों ने लिखकर दिया है की उन्हे ऐसी कोई बीमारी नहीं है.

ये भी पढ़ें-भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में चल रही भारत की परियोजनाओं के बारे में बताई ये बड़ी बात

मालूम हो कि रीवा जिले के बदरांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदराव के 11 शिक्षकों ने खुद को ब्रेन ट्यूमर सहित अन्य कई बीमारियों का मरीज बताया था. मालूम हो कि 2022 में ट्रांसफर नीति आई थी, इसमें गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को ट्रांसफर से छूट दी गई है. यही वजह रही कि कुछ शिक्षकों ने खुद को तबादले से बचाने के लिए कागजों पर खुद को गम्भीर बीमारी का शिकार बता डाला और पोर्टल पर गलत फीडिंग करा ली. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है.

बताई गई कम्प्यूटर की गलती

चौंकाने वाली बात तो ये है कि इन शिक्षकों ने खुद को 2022 में ब्रेन ट्यूमर का मरीज बताया था और इसके बाद इसकी जांच तक नहीं कराई गई और उनका ट्रांसफर नहीं हुआ. इसको लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि हमारे यहां जो शिक्षक हैं उनको कोई भी ऐसी बीमारी नहीं है. उन्होंने लिख कर भी दिया है. यह कोई सिस्टम और कंप्यूटर की गड़बड़ी है या फिर जानबूझ कर किया गया जिसमें इनको पीड़ित बताया गया है यह जांच का विषय है. फिलहाल इस सम्बंध में आगे की जांच जारी है और इसकी वजह की भी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

28 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

32 minutes ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

46 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

1 hour ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago