उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में मेगा ट्रेड शो: दुनियाभर के ट्रेडर्स का जमावड़ा, अमित शाह करेंगे आज भव्य आगाज

Up International Trade Show: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ ग्रेटर नोएडा के ‘इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में 5 दिवसीय ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ (UPITS) के चौथे संस्करण का आज (25 सितंबर) भव्य शुभारंभ हो रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मेगा शो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस महा-आयोजन में उत्तर प्रदेश के उत्पादों, एमएसएमई इकाइयों और सांस्कृतिक विरासत की छाप पूरी दुनिया के सामने दिखाई देगी.

6 दिग्गज देश बने पार्टनर(Up International Trade Show)

इस साल के यूपीआईटीएस (UPITS) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम पहली बार आधिकारिक ‘पार्टनर कंट्री’ (Partner Countries) के रूप में हिस्सा ले रहे हैं. इन वैश्विक शक्तियों की मौजूदगी से राज्य के स्थानीय उत्पादों, तकनीकी सहयोग, सोर्सिंग और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे प्रदेश के एमएसएमई (MSME) सेक्टर को सीधा लाभ पहुंचेगा.

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ का जलवा

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के अनुसार, इस 5 दिवसीय ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं. इसके अलावा 85 से अधिक देशों के 550 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों (Hosted Buyers) सहित कुल 1.5 लाख से अधिक बीटूबी (B2B) विजिटर्स और 4.5 लाख से अधिक आम आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है. इस बार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के साथ-साथ राज्य की खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन’ (ODOC) पहल को भी वैश्विक स्तर पर पेश किया जा रहा है.

96 लाख MSME इकाइयों को मिलेगी नई उड़ान

उत्तर प्रदेश में 96 लाख से अधिक रजिस्टर्ड एमएसएमई इकाइयां हैं. एमएसएमई मंत्री भूपेन्द्र चौधरी और प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील के अनुसार, यह ट्रेड शो राज्य के छोटे-बड़े उद्यमियों, निर्यातकों और पारंपरिक कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, आयातकों और रिटेलर्स से सीधे जोड़ने का काम करेगा. 72 से अधिक देशों से खरीदारों के अग्रिम पंजीकरण हो चुके हैं, जिससे बीटूबी बैठकों और सेक्टोरल पॉलिसी सत्रों के जरिए अरबों के व्यापारिक समझौते (MoUs) होने की संभावना है.

जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा

महा-आयोजन की सुरक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा में चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. पूरे एक्सपो मार्ट परिसर को 9 जोन में विभाजित किया गया है:

सुरक्षा बल: 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी, PAC की 7 कंपनियां और RAF की 1 कंपनी तैनात की गई है.

अधिकारी कमांड: 7 DCP, 14 ADCP, 38 ACP, 80 इंस्पेक्टर और 1,800 से अधिक कांस्टेबल (महिला पुलिसकर्मियों सहित) मुस्तैद हैं.

ड्रोन व CCTV: 550 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है.

ट्रैफिक व्यवस्था: ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए 3 ACP (ट्रैफिक), 10 इंस्पेक्टर, 20 सब-इंस्पेक्टर और 450 ट्रैफिक कांस्टेबल तैनात किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बर्बाद रनवे पर जश्न मनाए पाकिस्तान…’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जख्मों पर ऐसे छिड़का नमक, UN में क्या बोला भारत?

वैश्विक मंच पर ‘उभरता उत्तर प्रदेश’

ग्रेटर नोएडा का यह अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक कायाकल्प का प्रतीक बन चुका है. अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सीधे जुड़ाव से जहां एक ओर स्थानीय निर्यातकों को बड़ा बाजार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार और व्यावसायिक विस्तार के असीम अवसर पैदा होंगे. पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन यूपी की कला, स्वाद और विनिर्माण क्षमता को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago