Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ लेडी तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, कार से हो रही थी सप्लाई

UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Three smugglers, including a woman, arrested with heroin worth ₹2 crore.

2 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

UP News: यूपी के गाजीपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग के दौरान एक महिला समेत तीन शातिर तस्करों को धर दबोचा है. इनके पास से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ है.

तलाशी में 1 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

पुलिस ने जब कार सवार इन तस्करों की तलाशी ली तो उनके पास से 1 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन मिली. इसके अलावा टीम ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चार पहिया गाड़ी, 4 मोबाइल फोन और 1,290 रुपये नकद भी जब्त किया है. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये बताई जा रही है.

महिला की आड़ में चल रहा था पूरा नेटवर्क

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि ये गिरोह काफी शातिर तरीके से काम कर रहा था. पुलिस की नजर से बचने के लिए गिरोह ने एक महिला को अपने साथ शामिल किया था. महिला की आड़ में ये लोग मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे ताकि किसी को शक न हो.

गिरफ्तार तस्करों की हुई पहचान

पकड़े गए तीनों तस्करों ने अपना नाम गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया, पोस्ट छावनी लाइन निवासी राकेश यादव उर्फ गामा, कृष्ण बिहारी और रीना यादव बताया है. तीनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-नवादा में डॉक्टरों की हड़ताल से हेल्थ सिस्टम चरमराया, सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा खाली हाथ

झारखंड से लाकर MP में करनी थी सप्लाई

तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे ये हेरोइन की खेप झारखंड के चौपारण बाजार से लेकर आए थे. इसे गाजीपुर से होते हुए वाराणसी के रास्ते मध्यप्रदेश के राजगढ़ में किसी दूसरे व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था. मुखबिर की सटीक सूचना पर ANTF और पुलिस की ज्वाइंट टीम ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital