Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से रिश्तों को उलझा देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां सात बच्चों की मां अपने ही समधी के साथ घर छोड़कर चली गई. मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित पति ने अपने समधी से संपर्क किया, तो आगे से जो जवाब मिला उसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी. समधी ने दोटूक लहजे में कह दिया, ‘अब वह मेरे साथ पत्नी की तरह रह रही है.’
पीड़ित इंद्रराज के अनुसार, 13 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो इंद्रराज को अपने समधी राकेश कुमार पर शक हुआ, जो मंझनपुर कोतवाली इलाके का रहने वाला है.
पति का आरोप है कि उसका समधी राकेश ही उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है. दोनों के परिवारों के बीच पहले से रिश्तेदारी थी, इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी कि पीठ पीछे क्या खिचड़ी पक रही थी.
परेशान पति ने जब हिम्मत जुटाकर अपने समधी राकेश कुमार को फोन किया और अपनी पत्नी के बारे में पूछा, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया. उसने न सिर्फ पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि साफ कह दिया कि महिला अब उसके साथ ही रहेगी. आरोपी ने रौब झाड़ते हुए कहा, ‘जहां जाना है जाओ, पुलिस में शिकायत करनी है तो करो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे.’
थक-हारकर पीड़ित पति ने कोखराज थाने में तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और महिला की तलाश शुरू कर दी है. कोखराज पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. महिला के मिलने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी.
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग हैरान हैं कि सात बच्चों की मां अपने हंसते-खेलते परिवार को छोड़कर समधी के साथ कैसे नई जिंदगी शुरू कर सकती है.
ये भी पढ़ें: ‘कृष्ण नमाज पढ़ते थे’, मौलाना के बयान से भड़के लोग, लखनऊ में में FIR दर्ज
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…