UP News: लखनऊ में गुरुवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और एक मौलाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि मौलाना ने भगवान कृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
क्या कहा गया था वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मौलाना जारजिस अंसारी कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं कि “कृष्ण मुस्लिम थे और दिन में पांच बार नमाज पढ़ते थे.” यह वीडियो झारखंड में दिए गए एक पुराने भाषण का बताया जा रहा है, जो अब फिर से सामने आया है.
हिंदू महासभा की शिकायत
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए.
विरोध और गिरफ्तारी की मांग
वीडियो सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि मौलाना की गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने से पहले सोचे.
ये भी पढ़ें-सफर होगा सुपरफास्ट! पीएम मोदी जींद से रवाना करेंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हजरतगंज थाने में शिशिर चतुर्वेदी की तहरीर पर FIR दर्ज की गई है. केस BNS की धारा 302 और 66 के तहत दर्ज हुआ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

