उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया शुरू: निर्वाचन अधिकारी बोले- वोटर लिस्‍ट सही कराने के लिए ये जरूरी, डुप्लीकेट और मृत वोटर्स के नाम हटेंगे

SIR In Uttar Pradesh: आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने जानकारी दी है कि बिहार की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह अभियान मुख्य रूप से मतदाता सूची के पुनरीक्षण और शुद्धिकरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

डुप्लीकेट और मृत वोटर्स के नाम हटेंगे

निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि SIR का मुख्य लक्ष्य सूची से डुप्लीकेट, मृतक, और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को हटाना है. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के तहत सूची से हटने वाले डुप्लीकेट मतदाताओं का आँकड़ा निश्चित रूप से बड़ा होगा, हालांकि अभी सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है. इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित होगी.

घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं BLO

SIR प्रक्रिया की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी सत्यापित कर रहे हैं. मतदाताओं से मतदाता पहचान पत्र और पते से संबंधित दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं, ताकि सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे. इस व्यापक सत्यापन से आगामी चुनावों में एक त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार हो सकेगी.

यह भी पढ़िए: राजस्थान, यूपी, एमपी और बंगाल समेत 12 राज्यों में होगा SIR, आज रात से फ्रीज होगी वोटर लिस्ट; 51 करोड़ वोटर्स की होगी जांच

पवन सेंगर, ब्यूरो चीफ (यूपी)

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

21 seconds ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

6 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

18 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

27 minutes ago