UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां डिडौली कोतवाली इलाके के नरथो गांव में मां के पास सो रहे एक मासूम बच्चे का बेरहमी से अपहरण कर लिया गया. कुछ ही देर बाद बच्चा गांव के पास के जंगल में बेहद गंभीर और लहूलुहान हालत में मिला. दरिंदे ने मासूम के प्राइवेट पार्ट और नाक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाई थीं. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस ने इस खौफनाक वारदात के मुख्य आरोपी शान को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह की है. पीड़ित दलित मासूम कमलजीत अपनी मां अशंकु के साथ सो रहा था. इसी बीच आरोपी उसे चुपचाप उठा ले गया. जब बच्चा गायब मिला तो हड़कंप मच गया और तलाश करने पर वह जंगल में तड़पता हुआ मिला. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल भिजवाया. छानबीन में पता चला कि इस पूरी हैवानियत के पीछे संभल का रहने वाला शान नाम का युवक है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है.
पुलिस की जांच में इस मामले को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पता चला है कि पीड़ित बच्चे की मां ने फरवरी 2026 में आरोपी शान के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (रेप) और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था. हालांकि, बाद में महिला ने ही आरोपी की जमानत भी करा दी थी और उसका महिला के घर आना-जाना भी था.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर में चोरी मामले पर भड़के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज, बोले- चोरों को सीधे फांसी दे दो
वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें तैनात की थीं. बीती रात पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने के बाद आरोपी शान को दबोच लिया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मां की भूमिका को लेकर भी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी और निष्पक्षता से जांच कर रही है ताकि मासूम को न्याय मिल सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…