उत्तर प्रदेश

UP News: कुशीनगर में धर्मांतरण का पर्दाफाश, महिला समेत चार गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण (Conversion) का मामला लगातार देखने को मिल रहा है. एक के एक बाद एक नया खुलासा हो रहा है. अब नया मामाल कुशीनगर (Kushinagar) से आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इस धर्मांतरण (Conversion) का पर्दाफाश (Exposed) रामकोला पुलिस (Ramkola Police) ने किया है. इस गैंग की मास्टरमाइंड एक महिला थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मास्टरमाइंड महिला का नाम जैरुन्निशा बताया जा रहा है. जैरुन्निशा के साथ-साथ तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं.

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस की माने तो यह गैंग हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराता था. धर्म परिवर्तन कराने के बाद उन लड़कियों को मुंबई भेज देते थे और फिर देह व्यापार में काम करने के लिए मजबूर करते थे, जिसके बाद उन्हें मजबूरन देह व्यापार (Prostitution) करना पड़ता था.

लड़कियों को कैसे फंसाते थे ?

पुलिस की माने तो इस गैंग की मास्टरमाइंड पहले हिंदू लड़कियों से दोस्ती करती थी और फिर धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसाती थी. उनसे झूठा वादा कर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाती थी.

इसे भी पढ़े- PM Modi In Britain: ऐतिहासिक संबंधों से लेकर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तक, 1993 की नींव पर 2025 की साझेदारी

तीन हिन्दू लड़कियां बरामद

बता दें, जिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें अरमान, अरबाज, इकरामुल और जैरुन्निशा का नाम शामिल है. इस मामले में तीन हिंदू लड़कियों को मुंबई भेजा गया था. पुलिस ने समय रहते उन तीनों लड़कियों को उनके चंगुल से बचा लिया है और उनके परिजन को सौंपने का काम चल रहा है.

कहां तक फैला हुआ है तार ?

पुलिस की माने तो इस धर्मांतर गैंग का तार उत्तर प्रेदश से लेकर मुंबई (Mumbai) तक फैला हुआ था. वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि इस गैंग का संपर्क और भी किसी गैंग से हो सकता है. मामले में जांच आगे की जांच जारी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

20 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

26 minutes ago

धरती से सैटेलाइट तक अजेय वीरता की गवाही…! एयर फोर्स डे पर अमित शाह ने नभ प्रहरियों के शौर्य को किया सलाम

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…

37 minutes ago