मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों को समायोजित करने हेतु यूपी पुलिस आरक्षी, पीएसी आरक्षी, घुड़सवार, फायरमैन की सीधी भर्ती में 20% पदों पर ‘क्षैतिज’ (Horizontal) आरक्षण देने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इनको 3 वर्ष की आयुसीमा की छूट मिलेगी.
कैबिनेट बैठक के निर्णय की जानकारी देने के लिए हुई पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और नंद गोपाल नंदी ने बताया कि औद्योगिक विकास विभाग ने हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड के नई यूनिट स्थापना हेतु लेटर ऑफ कंफर्ट निर्गत किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
इसी प्रकार एसएलएमजी बेवरेज प्रा.लिमि. बाराबंकी, सिल्वर्टन पल्प एंड पेपर प्रा.लिमि. मुजफ्फरनगर, मेसर्स एसीसी लिमिटेड, मेसर्स वंडर सीमेंट लिमिटेड अलीगढ़, मून बेवरेज हापुड़ को भी मंजूरी दी गई. कम्पनियों को औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के नियमानुसार अनुमन्य वित्तीय प्रोत्साहन राशि स्वीकृति प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी.
बैठक में उत्तरप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
उत्तरप्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे नीति को मंजूरी दी गई. इससे धार्मिक स्थानों पर लोगो को आसानी से रहने की व्यवस्था हो जाएगी. अधिकतम 6 कमरों तक व 12 बेड तक को होम स्टे अंतर्गत माना जायेगा. अधिकतम 7 दिन तक रहने की व्यवस्था हो सकेगी. डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी इन होम स्टे का चयन करेगी. बैठक में शिक्षा विभाग के 3 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
ये भी पढ़ें: UP News: मेरठ में युवक के घर में घुसकर ताबड़तोड़ की फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…